Esha Gupta को अपने बिस्तर में लाना चाहता था प्रोड्यूसर, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
ईशा ने कहा कि मैं उन दिनों मेकअप आर्टिस्ट के साथ रूम शेयर किया करती थी ये बहाना बनाकर कि मुझे डर लगता है. लेकिन असल बात ये थी कि वो भूत नहीं बल्कि इंसान था जिससे मैं डरा करती थी
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता (Esha Gupta) हमेशा ही सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं. उनके सोशल मीडिया पोस्ट फैंस को बेहद पसंद आते हैं. अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने वाली ईशा अपने हॉट अवतार से भी सभी का दिल चुरा लेती हैं. लेकिन अब ईशा गुप्ता ने बॉलीवुड की चमचमाती दुनिया के पीछे का काला सच सामने लाया है. बॉलीवुड बबल से बात करते हुए ईशा ने बताया कि उनकी फिल्म का एक प्रोड्यूसर बुरी तरह से उनके पीछे पड़ गया था और उन्हें फिल्म से निकलवाना चाहता था. क्योंकि उन्होंने उसके साथ सोने से मना कर दिया था.
ईशा ने कहा कि मैं उन दिनों मेकअप आर्टिस्ट के साथ रूम शेयर किया करती थी ये बहाना बनाकर कि मुझे डर लगता है. लेकिन असल बात ये थी कि वो भूत नहीं बल्कि इंसान था जिससे मैं डरा करती थी. क्योंकि वो आपको कभी भी निकाल सकता है. हालांकि इंडस्ट्री किड्स के साथ ऐसा नहीं होता. क्योंकि उनके पैरेंट्स आकर आपको मार देंगे. लेकिन हमारे बारे में सोचते है कि ये हमारी मजबूरी है. मैंने एक ऐसे इंसान का गंदा रूप देखा है.
ईशा ने आगे बताया कि शूटिंग के दौरान प्रोड्यूसर ने कहा कि वो काम नहीं करना चाहता मेरे साथ क्योंकि मैंने उसके साथ सोने से मना कर दिया था. लेकिन डायरेक्टर ने साथ दिया. मैंने इसके लिए 4-5 दिन की शूटिंग कर ली थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2021 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

