बॉलीवुड

'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का नया गाना हुआ रिलीज, पापा अनिल कपूर संग सोनम ने जमकर लगाए ठुमके

फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' (Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga) का नया गाना रिलीज हो चुका है. इस गाने का नाम 'गुड़ नाल इश्क मीठा' है. वीडियो में सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) जमकर भांगड़ा करते हुए नजर आ रहे हैं.

'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का नया गाना हुआ रिलीज, पापा अनिल कपूर संग सोनम ने जमकर लगाए ठुमके
फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का नया गाना (Photo Credits: Youtube)

फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' (Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga) का नया गाना रिलीज हो चुका है. इस गाने का नाम 'गुड़ नाल इश्क मीठा' है. वीडियो में सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) जमकर भांगड़ा करते हुए नजर आ रहे हैं. इस सॉन्ग को साल 2019 का वेडिंग सॉन्ग बताया जा रहा है. अनिल कपूर ने मंगलवार सुबह एक ट्वीट कर बताया था कि आज 11 बजे इस गाने को रिलीज किया जाएगा. उन्होंने लिखा था कि, "यह एक ऐसा गाना है जिसको सुनकर मेरा थिरकने का मन करता है."

फिल्म के टाइटल ट्रैक ने दर्शकों को पहले ही खूब प्रभावित किया था और 'गुड़ नाल इश्क मीठा' नामक गाने की धुन भी आपको थिरकने पर मजबूर कर देगी. एक नजर डालिए इस गाने के वीडियो पर:-

यह भी पढ़ें:-  एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का खूबसूरत टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज, देखें वीडियो

आपको बता दें कि फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में सोनम कपूर और अनिल कपूर के अलावा राजकुमार राव (Raj Kumar Rao) और जूही चावला (Juhi Chawla) भी अहम भूमिका में हैं. फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' विधु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra)द्वारा निर्मित है. शैली चोपड़ा (Shaily Chopra) ने इस फिल्म का निर्देशन किया है और यह फिल्म 1 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2019 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).