लॉकडाउन के चलते सलमान खान की फिल्म राधे का ईद पर रिलीज होना मुश्किल?
पूरे देश में 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन है. ऐसे में माना जा रहा है कि अगर लॉकडाउन हटा भी लिया जाएगा तो भी राधे के बचे हुए भाग को शूट करके इसे 23 मई तक यानी ईद के दिन पर रिलीज करना पाना मेकर्स के लिए काफी मुश्किल होगा.
हर साल की तरह इस साल भी सलमान खान (Salman Khan) अपने फैन्स के लिए ईद (Eid) के मौके पर धमाल मचाने के लिए बेकरार थे. इस बार सलमान खान का दम उनकी फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई (Radhe: Your Most Wanted Bhai) से दिखाई देना है. लेकिन कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते हुए लॉकडाउन (Lockdown) से पूरा मामला गड़बड़ा गया है. कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए फिल्म और टीवी की शूटिंग को 18 मार्च से रोक दिया गया था. ऐसे में सलमान खान की फिल्म राधे की शूटिंग भी रोकनी पड़ गई. वैसे तो फिल्म का काफी हिस्सा शूट हो चुका था लेकिन कुछ पार्ट अभी बाकी है. पहले इसकी शूटिंग मलेशिया में होनी थी. लेकिन फिर वहां कोरोना के संकट को देखते हुए इसे इंडिया में ही करने का फैसला किया गया. लेकिन फिर देश में कोरोना के चलते बंद करना पड़ गया.
फिलहाल पूरे देश में 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन है. ऐसे में माना जा रहा है कि अगर लॉकडाउन हटा भी लिया जाएगा तो भी राधे के बचे हुए भाग को शूट करके इसे 23 मई तक यानी ईद के दिन पर रिलीज करना पाना मेकर्स के लिए काफी मुश्किल होगा. तो वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी और रणवीर सिंह की फिल्म 83 बनकर पूरी तरह तैयार है और वो सिर्फ लॉकडाउन के हटने का इंतजार कर रही हैं. जाहिर है लॉकडाउन हटने के बाद बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की रिलीज को लेकर एक बार फिर नई रेस देखने को मिल सकती है.
वैसे आपको बता दे कि सलमान खान इन दिनों अपने परिवार के साथ पनवेल का फार्महाउस पर टाइम स्पेंड कर रहे हैं. जहां से उन्होंने कल एक वीडियो भी शेयर किया था. जिसमें वो अपने भतीजे निर्वान के साथ नजर आए. इस वीडियो में सलमान ने बताया कि निर्वान ने अपने पापा सोहेल और मैंने अपनी पिता सलीम खान को पिछले 3 हफ्तों से नहीं देखा है. इस बार हम भी डरे हुए हैं. आप भी अपने घरों पर रहें और बाहर ना निकले.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2020 08:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

