बॉलीवुड

Drishyam 2 को मिल रहे बेशुमार प्यार के बीच Bholaa की तैयारी में जुटे अजय देवगन?, शेयर की धमाकेदार क्लिप (Watch Video)

अजय देवगन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म दृश्यम 2 से धमाका मचाए हुए है. इस फिल्म ने महज दो दिन में 36.97 करोड़ का कारोबार कर लिया है. फिल्म क्रिटिक और दर्शकों दोनों को काफी पसंद आ रही है.

Drishyam 2 को मिल रहे बेशुमार प्यार के बीच Bholaa की तैयारी में जुटे अजय देवगन?, शेयर की धमाकेदार क्लिप (Watch Video)
अजय देवगन (Photo Credits: Instagram)

Bholaa Clip: अजय देवगन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म दृश्यम 2 से धमाका मचाए हुए है. इस फिल्म ने महज दो दिन में 36.97 करोड़ का कारोबार कर लिया है. फिल्म क्रिटिक और दर्शकों दोनों को काफी पसंद आ रही है. उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी. वहीं दूसरी तरफ अजय ने अभी अभी सोशल मीडिया पर एक क्लिप शेयर की है.

इंस्टाग्राम पर क्लिप शेयर करते हुए अजय देवगन ने कैप्शन में लिखा, तैयारी. फैंस इस क्लिप को देख भोला फिल्म के लिए एक्साइटेड हो रहे हैं. एक यूजर ने लिखा - भोला फिल्म. दूसरे ने लिखा -शानदार वीडियो. तीसरे ने लिखा - फायर दृश्यम 2. उनकी इस पोस्ट पर लगातार फैंस के इस तरह के कमेंट्स आ रहे हैं. देखें वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

भोला फिल्म 2019 में रिलीज हुई तमिल सुपरहिट फिल्म कैथी का हिन्दी रीमेक है. इस फिल्म को पहले धर्मेंद्र शर्मा डायरेक्ट करने वाले थे, पर बाद में अजय ने यह कमान खुद संभाली है. यह एक्शन एडवेंचरर फिल्म अगले साल 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अजय ने वादा किया है कि इसमें अब तक के सबसे बेहतरीन वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है. फिल्म में अजय के अलावा तबु, संजय मिश्रा और दीपक डोबरियाल भी प्रमुख भूमिका में हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2022 04:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).