घर में पालतू जानवरों के रहने से श्रेयस तलपड़े को मिलती है खुशी, फोटो शेयर कही ये बात
बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े का मानना है कि एक ऐसे समय में जब लोग अपने घरों के अंदर रहने को मजबूर हैं, इस दौरान पालतू जानवर परिवार को शांतिपूर्ण रखने के काम में उनकी मदद कर सकते हैं
बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े का मानना है कि एक ऐसे समय में जब लोग अपने घरों के अंदर रहने को मजबूर हैं, इस दौरान पालतू जानवर परिवार को शांतिपूर्ण रखने के काम में उनकी मदद कर सकते हैं. श्रेयस ने इस बारे में कहा, "घर में पालतू जानवर के रहने के कई सारे फायदे हैं. यह आपको जिम्मेदार और किसी चीज के प्रति समर्पित बनाते हैं." हाल ही में पिता बने इस अभिनेता का कहना है कि अपने दस साल के लैब्राडोर के साथ उन्हें बेहद खुशी का एहसास होता है. श्रेयस कहते हैं, "जब से आद्या पैदा हुई है, तब से डॉन को सबका और ध्यान चाहिए रहता है, तो अब वह उतना शांत नहीं रहा जितना कि पहले था और दिन-रात हमें व्यस्त रखता है."
वह आगे कहते हैं, "खैर यह तो रही मजाक की बात, लेकिन वाकई में जब डॉन मेरे पास चुपचाप बैठा रहता है, तो मुझे बहुत सुकून का एहसास होता है। मैं उसे थपथपाता रहता हूं और इसके चंद सेकेंड्स के अंदर मुझे अंदर से बदलाव का एहसास होता है." यह भी पढ़ें: समलैंगिक जोड़े पर आधारित वेब सीरीज की एक्ट्रेस बानी जे शमीर्ली इंसान: लीजा रे
View this post on Instagram
लॉकडाउन के इन दिनों में श्रेयस अपनी नन्हीं बेटी और डॉन के साथ का पूरा वक्त बिताते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2020 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

