बॉलीवुड

Ram Setu First Look: अक्षय कुमार ने दिवाली के मौके पर अपनी नई फिल्म राम सेतु का फर्स्ट लुक किया रिलीज

इस पोस्टर में अक्षय कुमार लंबे बालों के साथ दिखाई दे रहें हैं. इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक कलर की कार्गो पहन रखी है. जबकि अपने गले में रूमाल पहन रखा है.

Ram Setu First Look: अक्षय कुमार ने दिवाली के मौके पर अपनी नई फिल्म राम सेतु का फर्स्ट लुक किया रिलीज
अक्षय कुमार फिल्म राम सेतु पोस्टर (Image Credit: Instagram)

'Ram Setu' First Look: आज दिवाली के मौके पर बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार ने सभी फैंस को एक शानदार तोहफा दिया है. अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी नयी फिल्म रामसेतु का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है. जिसमें अक्षय कुमार का लुक देखते ही बन रहा है. अक्षय ने एक बाद एक दो पोस्टर शेयर किये हैं. इस पोस्टर में अक्षय कुमार लंबे बालों के साथ दिखाई दे रहें हैं. इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक कलर की कार्गो पहन रखी है. जबकि अपने गले में रूमाल पहन रखा है. पोस्टर में अक्षय के पीछे भगवान राम नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही फिल्म के नाम के साथ टैग लाइन में लिखा है सच या कल्पना?

इन दोनों पोस्टर को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा इस दीपावली,भारत राष्ट्र के आदर्श और महानायक भगवान श्री राम की पुण्य स्मृतियों को युगों युगों तक भारत की चेतना में सुरक्षित रखने के लिए एक ऐसा सेतु बनाये जो आने वाले पीढ़ियों को राम से जोड़ कर रखे।इसी प्रयास में हमारा भी एक छोटा संकल्प है - राम सेतु. आप सबको दीपावली की शुभ कामनाएं. इस फिल्म को अभिषेक शर्मा डायरेक्ट करने जा रहें हैं.

जबकि अक्षय कुमार ने इंग्लिश में ऐसा एक पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

आपको बता दे कि अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी 9 नवंबर को डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी. हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स से बहुत अच्छा रिव्यू नहीं मिला है. लेकिन फिल्म ने रिलीज के दिन OTT पर सबसे ज्यादा यूजर्स को लाने का रिकॉर्ड जरूर बना दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2020 12:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).