बॉलीवुड

Disha Salian Death: पिता सतीश सालियान ने 3 लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत कराई दर्ज, अफवाह फैलाने का लगाया आरोप

दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने मुंबई के मालवणी पुलिस स्टेशन शिकायत दर्ज करवाई है. उन्होंने तीन लोगों पर अपनी बेटी की मौत पर कई तरह की अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है.

Disha Salian Death: पिता सतीश सालियान ने 3 लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत कराई दर्ज, अफवाह फैलाने का लगाया आरोप
दिशा सालियान (Photo Credits: Facebook)

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के संदिग्ध मौत का मामला जहां गरमाया हुआ है वहीं उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान (Disha Salian) के मौत को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें की जा रही हैं. दिशा का निधन सुशांत से पहले हुआ था. हालांकि पहले इन दोनों के मौत को अलग-अलग करके देखा जा रहा था. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने दोनों मौत के बीच कड़ी बुननी शुरू कर दी. इस बात को लेकर दिशा सालियान का परिवार जरा भी खुश नहीं है. ऐसे में कई बार परिवार ने लोगों से अफवाह ना फैलाने की अपील की थी. लेकिन अब परिवार ने 3 लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने मुंबई के मालवणी पुलिस स्टेशन शिकायत दर्ज करवाई है. उन्होंने तीन लोगों पर अपनी बेटी की मौत पर कई तरह की अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुनीत वशिष्ठ, संदीप मलान और नमन शर्मा नाम के तीन लोगों ने अफवाएं फैलाईं हैं. ऐसे में सतीश सालियान ने इन तीनों के खिलाफ एक्शन की मांग की है.

आपको बता दे कि दिशा सालियान के मौत को लेकर मालवणी पुलिस अलग से जांच कर रही हैं. इस मामले में दिशा के मंगेतर और दोस्तों सहित बिल्डिंग के सुरक्षा गार्ड से पूछताछ की जा चुकी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2020 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).