सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म 'भारत' में नजर आएंगी यह अभिनेत्री
कुछ समय पहले यह खबर आई थी कि फिल्म 'भारत' में सलमान खान के साथ प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. अब इस फिल्म से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है. सलमान और प्रियंका के साथ इस फिल्म में दिशा पाटनी भी दिखेंगी.
कुछ समय पहले यह खबर आई थी कि फिल्म 'भारत' में सलमान खान के साथ प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. यह खबर सुनकर फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था क्योंकि 11 साल बाद प्रियंका सलमान के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है. इससे पहले ये दोनों फिल्म 'सलाम-ए-इश्क' और 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' में साथ काम कर चुके हैं. अब इस फिल्म से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है. सलमान और प्रियंका के साथ इस फिल्म में दिशा पाटनी भी दिखेंगी.
फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर दिशा की एक तस्वीर शेयर कर लिखा कि, "दिशा पाटनी 'भारत' की जर्नी में आपका स्वागत है." यह फिल्म 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी. सलमान खान की 'भारत' दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ओड टू माय फादर' की रीमेक है. इस फिल्म को अतुल अग्निहोत्री और भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है.
दिशा पाटनी इस साल टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'बागी-2' में नजर आई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की और एक सुपरहिट साबित हुई. दिशा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'एम.एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' से की थी. इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में थे. दिशा को धोनी की पहली गर्लफ्रेंड प्रियंका झा के रूप में लोगों ने काफी पसंद किया था. दो सुपरहिट फिल्में देने के बाद अब दिशा सलमान और प्रियंका के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी. यह उनके करियर के लिए काफी अच्छा साबित होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2018 01:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

