इस बोल्ड तस्वीर की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स ने दिशा पाटनी को किया जमकर ट्रोल
सोशल मीडिया के इस दौर में सितारों का ट्रोल होना आम बात हो गई है. हाल ही में अभिनेत्री दिशा पाटनी को भी अपनी एक तस्वीर की वजह से काफी ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था.
सोशल मीडिया के इस दौर में सितारों का ट्रोल होना आम बात हो गई है. हर छोटी से बड़ी बात पर यूजर्स स्टार्स को ट्रोल करना शुरू कर देते हैं. हाल ही में अभिनेत्री दिशा पाटनी को भी अपनी एक तस्वीर की वजह से काफी ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था. दिशा ने यह तस्वीर अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी. इस तस्वीर में दिशा पाटनी को उनके हॉट अवतार में देखा जा सकता है पर लगता है यूजर्स को उनका यह अंदाज कुछ ज्यादा पसंद नहीं आया और उन्होंने दिशा को ट्रोल करना शुरू कर दिया.
उनके इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक व्यक्ति ने लिखा कि, "थोड़ी तो शर्म कर बहन." किसी ने उन्हें पोर्नस्टार कहा तो किसी ने लिखा, "गंदी लड़की."
एक इन्स्टाग्राम यूजर ने लिखा कि, "मैडम, मुझे लगता है कि बच्चों को भी इससे ज्यादा कपड़े पहनाए जाते हैं."
एक और व्यक्ति ने कहा, "इतनी गरीबी आ गई जो आप के पास कपड़े खरीदने के पैसे नहीं है. हर एक कमेंट और लाइक करने वालों से बस एक रुपये मांग लो, लाखों रुपये जमा हो जाएंगे."
अगर दिशा पाटनी की बात करें तो उन्हें हाल ही में फिल्म 'बागी-2' में देखा गया था. इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में थे. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की थी. दिशा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'एम.एस .धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' से किया था. इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने एम.एस .धोनी का किरदार निभाया था. फिल्म में दिशा के अभिनय को भी काफी सराहा गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2018 01:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

