बॉलीवुड

डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर शेयर की खुबसूरत तस्वीर, कहा- फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' हिमालय से प्रेरित

निर्देशक अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) का कहना है कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) बनाने की प्रेरणा उन्हें हिमालय से मिली.

डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर शेयर की खुबसूरत तस्वीर, कहा- फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' हिमालय से प्रेरित
अयान मुखर्जी (Photo Credit-Twitter)

मुंबई:  निर्देशक अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) का कहना है कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) बनाने की प्रेरणा उन्हें हिमालय से मिली. मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "अगर हिमालय के लिए नहीं होता, तो मैं 'ब्रह्मास्त्र' कभी नहीं लिखता. मेरे दिमाग में इस पूरी ट्रिलॉजी को बनाने का विचार यहीं से आया और धरती पर कोई और जगह इसे प्रेरित नहीं कर सकती थी."

उन्होंने एक तस्वीर भी साझी की जिसमें वह बर्फ से ढकी हिमालय की पहाड़ियों की चोटी पर नजर आ रहे हैं. उन्होंने लिखा, "मैं इसे शब्दों में कैसे बयां कर सकता हूं कि हिमालय मुझे कैसा महसूस कराता है? मैं बस ऐसा नहीं कर सकता क्योंकि शब्द कम पड़ जाएंगे. इसकी खूबसूरती और आध्यात्मिकता कुछ ऐसी है कि मैं लगातार यहां जाता रहता हूं क्योंकि यह मेरी आत्मा को और अच्छा बनाता है."

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट को प्यार भरी नजरों से देख रहे हैं रणबीर कपूर, वायरल हुई फोटो

फिर कहा कि, "दुनिया में अपनी सभी यात्राओं के बीच मैं हिमालय में सबसे ज्यादा समय बिताता हूं और भारत की सभी चीजों में इसे सबसे ज्यादा पसंद करता हूं. मुझे इस बात पर गर्व महसूस होता है कि हमारे पास हिमालय है."

उन्होंने इसका वर्णन 'देवताओं के घर' के रूप में किया. धर्मा प्रोडक्शंस निर्मित 'ब्रह्मास्त्र' इस क्रिसमस पर रिलीज हो रही है. फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन जैसे कलाकार हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2019 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).