बॉलीवुड

बाइक पर सवार होकर तूफान मचाने आ रहे हैं सलमान खान, 'भारत' के निर्देशक ने शेयर की तस्वीर

बुधवार को अली ने ट्विटर पर इस फिल्म से सलमान खान की एक तस्वीर शेयर की. तस्वीर में सलमान खान को एक बाइक पर सवार देखा जा सकता है.

बाइक पर सवार होकर तूफान मचाने आ रहे हैं सलमान खान, 'भारत' के निर्देशक ने शेयर की तस्वीर
सलमान खान (Photo Credits : Twitter)

सलमान खान की फिल्म 'भारत' इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म से अपना नाम वापिस ले लिया था. अब कैटरीना कैफ की इस फिल्म में एंट्री हो गई है. 'टाइगर जिंदा है' के बाद कैटरीना कैफ, सलमान खान और निर्देशक अली अब्बास जफर एक बार फिर से इस फिल्म में साथ काम करेंगे. बुधवार को अली ने ट्विटर पर इस फिल्म से सलमान खान की एक तस्वीर शेयर की. तस्वीर में सलमान खान को एक बाइक पर सवार देखा जा सकता है.

इस तस्वीर को शेयर करते वक्त अली अब्बास जफर ने लिखा कि, "थंडर के लिए तैयार हो जाए...यह खामोशी तूफान से पहले की है." इस तस्वीर के बैकग्राउंड में 'द ग्रेट रशियन सर्कस' लिखे हुए देखा जा सकता है. खबरों की माने तो फिल्म की शूटिंग की शुरुआत में ही एक सर्कस वाले सीन को फिल्माया गया था. इस फिल्म में सलमान एक मोटरसाइकिलिस्ट का किरादर निभाते हुए नजर आएंगे और उन्हें 5 अलग लुक्स में देखा जाएगा.

'भारत' में सलमान और कैटरीना के अलावा दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर और तब्बू भी अहम भूमिका में हैं. इस फिल्म की कहानी कोरियाई ड्रामा फिल्म ‘ओड टू माय फादर’ से प्रेरित है. इस वक्त मुंबई में ही इस फिल्म की शूटिंग चल रही है. इसके बाद 'भारत' को माल्टा और दुबई जैसी जगहों पर फिल्माया जाएगा. यह फिल्म अगले साल ईद के अवसर पर रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2018 02:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).