बॉलीवुड

संदीप सिंह की जिंदगी पर आधारित 'सूरमा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज

संदीप सिंह एक लीजेंड हॉकी खिलाड़ी है और भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रह चुके है. संदीप को दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रैग-फ्लिकर में से एक माना जाता है.

संदीप सिंह की जिंदगी पर आधारित 'सूरमा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
Photo Credits: Twitter

मुंबई: संदीप सिंह की जीवनी पर आधारित बायोपिक 'सूरमा' में दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. दिलजीत ने यूके कॉन्सर्ट के दौरान फिल्म का नया पोस्टर जारी किया. दिलजीत ने बर्मिघम एरिना में अपने सोल्ड-आउट शो के दौरान फिल्म के नए पोस्टर का अनावरण किया.

फिल्म के इस नए पोस्टर में संदीप के जीवन से जुड़े दो विभिन्न पक्षों को चित्रित किया गया है. एक समय जब वह व्हीलचेयर पर थे और दूसरा हॉकी के ग्राउंड से.

संदीप सिंह एक लीजेंड हॉकी खिलाड़ी है और भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रह चुके है. संदीप को दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रैग-फ्लिकर में से एक माना जाता है.

शाद अली द्वारा निर्देशित फिल्म में दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.

फिल्म 13 जुलाई 2018 को रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2018 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).