Farmers Protest: Diljit Dosanjh ने ठंड में नहाते किसान की दिल छू लेने वाली फोटो की शेयर, लिख दी ये बात
दिलजीत दोसांझ ने कड़ाके की ठंड में नहाते किसान की फोटो शेयर की है. जिसे देखने के बाद बेशक किसी का भी दिल पसीज जाए.
नए कृषि कानून के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन (Farmers Protests) को लेकर बॉलीवुड दो गुटों में बंटा हुआ है. एक तरफ जहां कंगना रनौत सरकार की तरफ से खड़ी नजर आ रही हैं वहीं दिलजीत दोसांझ किसानों को सपोर्ट करते दिखाई दे रहे हैं. इस सिलसिले में दिलजीत आए दिन ट्वीट करते रहते हैं. ऐसे अब दिलजीत दोसांझ ने किसान आंदोलन के बीच से ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर किसी का भी दिल पसीज जाए. दरअसल मौसम करवट ले चुका और दिल्ली में पारा गिरता जा रहा है. इस कड़ाके की ठंड में सड़कों पर डटे किसान अपने रोजमर्रा के काम भी निपटा रहें.
ऐसे में दिलजीत दोसांझ ने कड़ाके की ठंड में नहाते किसान की फोटो शेयर की है. जिसे देखने के बाद बेशक किसी का भी दिल पसीज जाए. दरअसल आंदोलन के चलते किसान कही जा नहीं सकते ऐसे में उन्हें ना चाहते हुए भी सड़कों पर रहना पड़ रह है. इस फोटो को शेयर करने के साथ ही दिलजीत ने लिखा कि ये तो कहीं से भी आतंकवादी नहीं लग रहें हैं. इंसानियत नाम की भी कोई चीज होती है यार.
Terian Tu Janey Baba 🙏🏾
Eh Rab Lok Ena Nu Terrorist Lagde Ne 🙏🏾
Insaniyat Naam Di V Koi Cheez Hundi aa Yaar.. pic.twitter.com/TownelIciR
— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) December 17, 2020
आपको बता दे कि इससे पहले कंगना और दिलजीत दोसांझ के बीच एक बार फिर इस आंदोलन को लेकर ट्विटर पर वॉर देखा गया. कंगना ने दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा पर उन्हें भड़काने का आरोप लगाया. जिसके बाद दिलजीत ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें किसने हक दिया किसी को गद्दार आयर देशभक्त कहने का. किसानों को गद्दार कहने से पहले कुछ तो शर्म करो.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2020 11:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

