Drugs Case में गिरफ्तार हुए बॉलीवुड एक्टर Dilip Tahil के बेटे Dhruv Tahil, NCB ने की बड़ी कार्रवाई
ड्रग्स केस में आज नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बॉलीवुड दिलीप ताहिल के बेटे ध्रुव ताहिल को गिरफ्तार किया है. इस मामले में आगे की जांच जारी है.
Dilip Tahil Son Dhruv Tahil Arrested in Drugs Case: ड्रग्स केस में आज नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बॉलीवुड दिलीप ताहिल के बेटे ध्रुव ताहिल को गिरफ्तार किया है. इस मामले में आगे की जांच जारी है. बताया जा रहा है कि एनसीबी की मुंबई टीम ने ये कार्रवाई की है और ड्रग्स के खिलाफ उनका एक्शन अब भी जोर में है.
न्यूज एजेंसी एएनआई ने आज ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि एनसीबी (NCB) मुंबई ने ध्रुव ताहिल को आज ड्रग्स मामले में हिरासत में लिया है. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद से ही ड्रग्स केस की जांच कर रही एनसीबी ने अब तक कई सारे लोगों पर अपना शिकंजा कसा है जिसमें न सिर्फ बॉलीवुड कलाकार बल्कि ड्रग पेडलर्स, ड्रग डीलर्स समेत इससे जुड़े अन्य लोग शामिल है.
Anti Narcotic Cell, Bandra Unit today arrested Dhurv Tahil, son of actor Dalip Tahil, in connection with a drug case. Further investigation is underway: Narcotic Control Bureau, Mumbai pic.twitter.com/u3LCHjTFX1
— ANI (@ANI) May 5, 2021
बता दें कि वेटेरन एक्टर दिलीप ताहिल पिछले 30 साल से भी ज्यादा समय से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं. उन्होंने शान, जुड़वा, कहो ना प्यार है, गॉड तुस्सी ग्रेट हो, दरबार समेत अन्य कई सारी फिल्मों में काम किया है. हाल ही में वो मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' में एनएसए अफसर की भूमिका में नजर आए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2021 09:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

