बॉलीवुड

Dilip Kumar: बेटे की तरह Saira Bano का ढाढस बंधाते Shah Rukh Khan की इस फोटो को देखकर भावुक हुए फैंस, इंटरनेट पर हुई Viral

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का आज 98 साल की उम्र में निधन हो गया. बीते लंबे समय से वो उम्र से संबंधित स्वास्थ समस्याओं से गुजर रहे थे जिसके बाद आज आखिरकार उन्होंने उस दुनिया को अलविदा कह दिया.

Dilip Kumar: बेटे की तरह Saira Bano का ढाढस बंधाते Shah Rukh Khan की इस फोटो को देखकर भावुक हुए फैंस, इंटरनेट पर हुई Viral
शाहरुख खान और दिलीप कुमार (Photo Credits: Yogen Shah/ Instagram)

Dilip Kumar Passes Away: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का आज 98 साल की उम्र में निधन हो गया. बीते लंबे समय से वो उम्र से संबंधित स्वास्थ समस्याओं से गुजर रहे थे जिसके बाद आज आखिरकार उन्होंने उस दुनिया को अलविदा कह दिया. दिलीप कुमार के निधन की खबर से न सिर्फ फिल्म जगत बल्कि देशभर में शोक की लहर है. आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर समेत कई बड़े सितारे दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन करने तथा उनके परिवार को संतावना देने उनके मुंबई स्थित घर पहुंचे.

दिलीप कुमार और सायरा बानो को अपने माता-पिता के समान माननेवाले शाहरुख खान भी आज उनके घर पहुंचे. पति दिलीप कुमार को खो देने के गम में डूबी सायरा बानो के दर्द का ठिकाना नहीं और ऐसे में शाहरुख उनका ढाढस बंधाते नजर आए. सोशल मीडिया पर शाहरुख के फैन क्लब्स ने फोटोज भी पोस्ट की है जिसमें शाहरुख सायरा बानो का हाथ पकड़कर उन्हें दिलासा देते नजर आए.

ये भी पढ़ें: Dilip Kumar को आखिरी विदाई देने पहुंचे शाहरुख खान, रखते हैं बेहद ही खास रिश्ता

इंटरनेट पर इस फोटो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट कर कहा कि शाहरुख ने वाकई एक बेटे की तरह उनका ध्यान रखा और उनके इस मुश्किल दौर में आज उनके साथ कंधे से कंधा मिलकर उनका साथ दे रहे हैं. इसी के साथ लोग कमेंट करके दिलीप कुमार के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे हैं.

आपको बता दें कि आज करण जौहर, धर्मेंद्र, जॉनी लीवर, अनिल कपूर और अनुपम खेर समेत कई सारी नामचीन हस्तियां आज दिलीप कुमार के घर पहुंची हैं. आज शाम 5 बजे शासकीय सम्मान देने के बाद उनके पार्थिव शरीर को जुहू कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2021 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).