बॉलीवुड

Satyameva Jayate Dilbar Song : सुष्‍म‍िता सेन के गाने पर नोरा फतेही ने दिखाया अपनी हॉट अदाओं का जलवा, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

फिल्म 'सत्यमेव जयते' का नया गाना बुधवार को रिलीज कर दिया. इस गाने का नाम है 'दिलबर' और इसे नोरा फतेही और जॉन अब्राहम पर फिल्माया गया है.

Satyameva Jayate Dilbar Song : सुष्‍म‍िता सेन के गाने पर नोरा फतेही ने दिखाया अपनी हॉट अदाओं का जलवा, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
फिल्म 'सत्यमेव जयते' का नया गाना 'दिलबर' (Photo Credits : Youtube)

फिल्म 'सत्यमेव जयते' का नया गाना बुधवार को रिलीज कर दिया. इस गाने का नाम है 'दिलबर' और इसे नोरा फतेही और जॉन अब्राहम पर फिल्माया गया है. गाने की शुरुआत में आप जॉन अब्राहम को जबरदस्त एक्शन करते हुए देख सकते हैं. साथ ही इस गीत के वीडियो में नोरा फतेही के हॉट डांस मूव्ज भी देखने को मिल रहे हैं. नोरा फतेही काफी बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं. आपको बता दें कि यह गाना 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'सिर्फ तुम' का है. इस गीत के पुराने वर्जन को सुष्मिता सेन पर फिल्माया गया था. इस फिल्म के लिए इस गीत को रिक्रिएट किया गया है.

जॉन अब्राहम ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया है. उन्होंने लिखा, " 'सत्यमेव जयते' का नया गाना रिलीज हो चुका है." नेहा कक्कड़ और ध्वनि भानुशाली ने इस गीत को गाया है. तनिष्क बागची ने इसका म्यूजिक दिया है और शब्बीर अहमद और इक्का ने इस गाने के बोल लिखें हैं.

फिल्म 'सत्यमेव जयते' में जॉन अब्राहम के अपोजिट आयशा शर्मा को देखा जाएगा. वह इस फिल्म में से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. साथ ही इस फिल्म में मनोज बाजपेयी भी अहम भूमिका में दिखेंगे. इस फिल्म का निर्देशन मिलाप मिलन झावेरी ने किया है. भूषण कुमार और निखिल अडवाणी इस फिल्म के निर्माता है. यह फिल्म इसी साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2018 12:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).