‘शोले’ के मशहूर फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र नहीं रहे! 89 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन, कई दिनों से थे बीमार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के चाहने वालों के लिए दुखद खबर है. हिंदी सिनेमा के इस महान अभिनेता का 89 वर्ष की उम्र में मंगलवार सुबह (11 नवंबर) मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया. उम्र संबंधी बीमारियों के कारण वह पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे.

(Photo Credits FB)

Dharmendra Dies: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के चाहने वालों के लिए दुखद खबर है. हिंदी सिनेमा के इस महान अभिनेता का 89 वर्ष की उम्र में मंगलवार सुबह (11 नवंबर) मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया. उम्र संबंधी बीमारियों के कारण वह पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे.

आईसीयू में चल रहा था इलाज

सूत्रों के मुताबिक, रविवार (9 नवंबर) को उनकी तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू (ICU) से वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया था. तमाम कोशिशों के बावजूद मंगलवार सुबह उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने अंतिम सांस ली. यह भी पढ़े: Actor Asrani Passes Away: फिल्म ‘शोले’ में जेलर का किरदार निभाने वाले अभिनेता असरानी नहीं रहे, 84 साल की उम्र में दिवाली के मौके पर मुंबई में निधन

कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे

पिछले सप्ताह धर्मेंद्र को सांस लेने में तकलीफ और कमजोरी की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही थी. पहले उनकी हालत स्थिर बताई जा रही थी, लेकिन उम्र अधिक होने के कारण जटिलताएँ बढ़ती चली गईं और उन्हें बचाया नहीं जा सका.

पिछले महीने अभिनेता असरानी का निधन

वहीं, इससे पहले फिल्म ‘शोले’ में जेलर का किरदार निभाने वाले अभिनेता असरानी का भी पिछले महीने निधन हो गया. वे उम्र संबंधी कई बीमारियों से पीड़ित थे. असरानी की उम्र 84 साल थी।

मुंबई में हो सकता है अंतिम संस्कार

धर्मेंद्र के निधन के बाद आज मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया जा सकता है. हालांकि परिवार की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है कि अंतिम संस्कार किस समय होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड