Dhanashree Verma Dance Video: धनश्री वर्मा ने 'Cutiepie' सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस, मंगेतर युजवेंद्र चहल भी हुए दीवाने!

भारतीय टीम के जाने माने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री वर्मा सोशल मीडिया और अपने डांस के चलते काफी चर्चा में रहती हैं. अपने स्टाइलिश अंदाज और अपनी हॉट पर्सनालिटी से वो लोगों का दिल जीतती आई हैं.

धनश्री धर्मा (Photo Credits: Instagram)

Dhanashree Verma Dance Video: भारतीय टीम के जाने माने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री वर्मा सोशल मीडिया और अपने डांस के चलते काफी चर्चा में रहती हैं. अपने स्टाइलिश अंदाज और अपनी हॉट पर्सनालिटी से वो लोगों का दिल जीतती आई हैं. धनश्री एक बार फिर अपने डांस से लोगों के बीच काफी चर्चा में आ गई हैं. आज उन्होंने अपना नया डांस वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने ग्लैमरस अंदाज में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं.

धनश्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है जिसमें वो रणबीर कपूर के सॉन्ग 'क्यूटीपाई' पर डांस करती दिखाई दे रही हैं. वीडियो को पोस्ट करते हुए धनश्री ने लिखा, "ये मेरा सबसे फेवरेट पार्ट है. क्यूटीपाई को काफी प्यार मिला है. मुझे बताएं कौनसा पार्ट तुम्हारा फेवरेट है."

ये भी पढ़ें: Yuzvendra Chahal की मंगेतर Dhanashree Verma ने ‘अफगान जलेबी’ सॉन्ग पर किया हॉट डांस, Video ने मचाया धमाका

इस वीडियो के इंटरनेट पर आते ही चंद मिनटों में इसे 3 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. इसपर कमेंट करते हुए उनके पति युजवेंद्र ने भी अपना प्रेम बरसाया है. युजवेंद्र ने लिखा, "वाव." इसी के साथ उन्होंने हार्ट इमोजी भी शेयर की है.

आपको बता दें कि कुछ ही महीनों पहले युजवेंद्र चहल ने मुंबई की रहने वाली धनश्री वर्मा से सगाई की है. धनश्री ने डेंटल सर्जरी की पढ़ाई की हैं और वो एक डॉक्टर हैं. इसी के साथ उन्होंने श्यामक डावर के डांस इंस्टिट्यूट से डांस की ट्रेनिंग ली है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Toss Winner Prediction: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs RCB Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें