दर्शकों के दिल को धड़का रही है फिल्म 'धड़क', जानें पहले दिन की कमाई
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म 'धड़क' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है. ऐसा बहुत कम देखा जाता है कि जिस फिल्म में दो न्यूकमर्स हो, वह बॉक्स ऑफिस पर इतना अच्छा प्रदर्शन करें
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म 'धड़क' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है. पहले दिन ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 8.71 करोड़ रुपये की कमाई की है. ऐसा बहुत कम देखा जाता है कि जिस फिल्म में दो न्यूकमर्स हो, वह बॉक्स ऑफिस पर इतना अच्छा प्रदर्शन करें. इस फिल्म ने करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' को भी मात दे दी है. इस फिल्म से आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने फिल्मी करियर की शुरआत की थी. अपनी रिलीज के पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
इन आकड़ों की जानकारी ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी.
#Dhadak takes a HEROIC START... Rarely does a film starring absolute newcomers open so well... Day 1 is higher than #StudentOfTheYear [₹ 8 cr]… Fri ₹ 8.71 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 21, 2018
दर्शक इस फिल्म की तुलना इसके मराठी वर्जन 'सैराट' से कर रहे हैं. 'सैराट' के मुकाबले में यह फिल्म ऑडियंस को थोड़ी फीकी लग रही है पर तब भी वे इस फिल्म को पसंद कर रहे हैं. ईशान और जाह्नवी के अभिनय की खूब प्रसंशा की जा रही है.
फिल्म 'धड़क' में जाह्नवी और ईशान के अलावा आशुतोष राणा भी अहम भूमिका में हैं. धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले यह फिल्म बनी है. शशांक खेतान ने इस फ़िल्म का निर्देशन किया है. जाह्नवी कपूर ने इस फिल्म से बॉलीवुड में अपने पहले कदम रखे हैं. ईशान खट्टर को इससे पहले 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' नामक एक फिल्म में भी देखा चुका है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2018 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

