Deva Box Office Collection Day 1: शाहिद कपूर की 'देवा' का धीमा आगाज, पहले दिन की कमाई सिर्फ 5.78 करोड़
शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'देवा' ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं की है. फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 5.78 करोड़ की कमाई की, जो कि उम्मीद से काफी कम है.
Deva Box Office Collection Day 1: शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'देवा' ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं की है. फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 5.78 करोड़ की कमाई की, जो कि उम्मीद से काफी कम है. ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, फिल्म को डबल डिजिट ओपनिंग करनी चाहिए थी, लेकिन इसकी धीमी शुरुआत ने सभी को चौंका दिया है. कुछ चुनिंदा मल्टीप्लेक्स में फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला, खासकर शहरी दर्शकों के बीच इसकी अच्छी पकड़ देखी गई. लेकिन मास सर्किट्स में फिल्म को बेहद ठंडी प्रतिक्रिया मिली, जिससे इसकी ओपनिंग प्रभावित हुई. 'Deva' में प्रयास के साथ मेहनत और भावनाएं भी शामिल: शाहिद कपूर
अब फिल्म के लिए शनिवार और रविवार का प्रदर्शन बेहद अहम होगा. अगर फिल्म को एक सम्मानजनक वीकेंड टोटल हासिल करना है, तो इसे अपने शुक्रवार के कलेक्शन से कम से कम दो से तीन गुना ज्यादा कमाना होगा. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो 'देवा' के लिए आगे की राह मुश्किल हो सकती है. फिल्म की ओपनिंग को देखते हुए, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड में इसकी कमाई में कितना उछाल आता है और क्या यह बॉक्स ऑफिस पर टिक पाएगी.
'देवा' की पहले दिन की कमाई:
View this post on Instagram
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2025 02:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

