बॉलीवुड

दीपिका पादुकोण ने किया खुलासा, शादी के बाद इस तरह मनाएंगी अपना पहला वैलेंटाइन डे

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपने अभिनेता-पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की नई रिलीज 'गली बॉय' (Gully Boy) देखते हुए शादी के बाद का अपना पहला वेलेंटाइन डे मनाएंगी....

दीपिका पादुकोण ने किया खुलासा, शादी के बाद इस तरह मनाएंगी अपना पहला वैलेंटाइन डे
दीपिका पादुकोण (Photo Credit-Instagram )

मुंबई: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपने अभिनेता-पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की नई रिलीज 'गली बॉय' (Gully Boy) देखते हुए शादी के बाद का अपना पहला वेलेंटाइन डे मनाएंगी. दीपिका ने मंगलवार को यहां फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल फैशन अवॉर्डस (Glamour And Style Awards) 2019 में मीडिया से कहा, "मुझे लगता है कि मैं वेलेंटाइन डे पर रिलीज हो रही फिल्म 'गली बॉय' देखूंगी. मेरे माता-पिता भी शहर में होंगे, इसलिए उनके साथ भी वक्त बिताऊंगी."

रणवीर, दीपिका दोनों वर्ष 2018 के अंत में शादी के बंधन में बंधे थे. शादी के बाद उनके पति जहां फिल्म 'सिम्बा' (Simmba) में नजर आ चुके हैं, वहीं शादी के बाद दीपिका का पर्दे पर नजर आना बाकी है. वह मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में दिखेंगीं. यह एसिड पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी है.

यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण ने वर्ष की सबसे ग्लैमरस स्टार का ख़िताब किया अपने नाम

फिल्म के बारे में दीपिका ने कहा, "मैं ज्यादा खुलासा नहीं कर सकती. मैं सिर्फ इतना कह सकती हूं कि हमने तैयारी शुरू कर दी है. अगले महीने से फिल्म की शूटिग शुरू होगी." जोया अख्तर द्वारा निर्देशित 'गली बॉय' में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) प्रमुख भूमिका में हैं और यह एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2019 02:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).