बॉलीवुड

दीपिका पादुकोण ने दोस्तों संग शेयर की बचपन की ये यादगार फोटो, इस अंदाज में आईं नजर

दीपिका इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हो गई हैं. दीपिका आए दिन अपनी फोटोज और वीडियो अपने फैंस के मनोरंजन के शेयर करती है. हाल ही में दीपिका ने अपनी बचपन की फोटो शेयर कर अपने सफर का अनुभव बताया.

दीपिका पादुकोण ने दोस्तों संग शेयर की बचपन की ये यादगार फोटो, इस अंदाज में आईं नजर
दीपिका पादुकोण (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने  हाल ही में इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट पर 50 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है. पिछले कुछ सालों में उन्होंने बॉलीवुड में न सिर्फ एक एक्ट्रेस के तौर पर बल्कि प्रोड्यूसर के तौर पर भी कामयाबी हासील की. दीपिका इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हो गई हैं. दीपिका आए दिन अपनी फोटोज और वीडियो अपने फैंस के मनोरंजन के शेयर करती है. हाल ही में दीपिका ने अपनी बचपन की फोटो शेयर कर अपने सफर का अनुभव बताया.

दीपिका ने थ्रो बैक (Throw Back) फोटो शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि, यह फोटो दीपिका के स्कूल के दिनों के दौरान की हैं. इस फोटो में एक्टर लास्ट सीट पर बैठकर ध्यान से किसी की बात सुन रही हैं जिस वजह से उनका कैमरा की तरफ ध्यान नहीं हैं.  वहीं दूसरे फोटो में खुद फोटो खीचती नजर आ रही हैं. इस खुबसूरत फोटो को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा, "वे कहते हैं कि आगे देखो... लेकिन कभी-कभी अपने आपको इस बारे में याद दिलाएं कि आप कहां से आए हैं और इस अविश्वसनीय यात्रा तक पहुंचने के लिए इसने आपसे क्या-क्या लिया है." यह भी पढ़े: दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम पर हुए 50 मिलियन फॉलोअर्स, अक्षय कुमार, सलमान खान को भी छोड़ा पीछे

दीपिका की यह थ्रोबैक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इस फोटो को 10 लाख से भी ज्यादा लोगों पसंद किया हैं. वहीं उनके कई सारे फैंस कमेंट्स कर उनकी तारीफ कर रहे हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण कबीर खान निर्देशित फिल्म '83' में रणवीर सिंह के साथ नजर आएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2020 05:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).