दिल की धड़कनें तेज होने के बाद अस्पताल पहुंचीं Deepika Padukone, इलाज के बाद सेट पर लौटीं एक्ट्रेस- रिपोर्ट
दीपिका पादुकोण (Photo Credits: Instagram)

Deepika Padukone Health Update: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैदराबाद (Hyderabad) में फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंची दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की दिल की धड़कनें अचानक तेज हो गई थीं, जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें एक अस्पताल में ले जाया गया. सूत्रों के अनुसार, अभिनेत्री को सेट पर बेचैनी महसूस हुई और एकाएक उनकी दिल की धड़कनें तेज हो गईं, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें हैदराबाद के कमिनेनी अस्पताल ले जाया गया. हालांकि सूत्रों की मानें तो इलाज के बाद एक्ट्रेस अपने होटल पहुंच गई थीं, जहां उन्हें ऑबजर्वेशन में रखा गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टरी जांच के बाद सेहत की स्थिति स्थिर होने  के बाद वो सेट पर वापस लौट आई हैं.

दीपिका पादुकोण की बिगड़ी तबीयत

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bombay Times (@bombaytimes)