बॉलीवुड

माधुरी दीक्षित की नजरों में दीपिका पादुकोण है इंडस्ट्री की रॉकिंग स्टार

माधुरी दीक्षित भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने कुछ महत्वपूर्ण किरदारों के साथ दर्शकों के दिलों में अपनी गहरी छाप छोड़ी है. हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेत्री से एक प्रशंसक द्वारा पूछा गया था कि वह किस अभिनेत्री को इस पीढ़ी से इंडस्ट्री की रॉकिंग स्टार मानती हैं?

माधुरी दीक्षित की नजरों में दीपिका पादुकोण है इंडस्ट्री की रॉकिंग स्टार
दीपिका पादुकोण और माधुरी दीक्षित (Photo Credits: Instagram)

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने कुछ महत्वपूर्ण किरदारों के साथ दर्शकों के दिलों में अपनी गहरी छाप छोड़ी है. हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेत्री से एक प्रशंसक द्वारा पूछा गया था कि वह किस अभिनेत्री को इस पीढ़ी से इंडस्ट्री की रॉकिंग स्टार मानती हैं?

माधुरी ने इस सवाल के जवाब में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का नाम लिया. उन्होंने कहा कि उन्हें दीपिका पसंद हैं क्योंकि "वह उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो किरदार को अपने भीतर उतार लेती हैं. माधुरी ने आगे यह भी कहा, "दीपिका बड़ी-बड़ी भूमिकाओं को भी बखूबी निभा लेती हैं." माधुरी से दीपिका की तारीफ को सुनकर उनके प्रशंसक फूले नहीं समाए और सभी उनके मुरीद बन गए. यह भी पढ़े: Cyclone Nisarga: माधुरी दीक्षित ने दिखाई तूफान से पहले की शांति की झलक, शेयर की ये फोटो

 

View this post on Instagram

 

Happy birthday gorgeous!

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene) on

प्रशंसकों के लिए यह एक बड़ी बात होती है, जब उनके प्रिय स्टार को उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के लिए एक अन्य उल्लेखनीय कलाकार द्वारा सराहा जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2020 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).