बॉलीवुड

Vogue मैगजीन के कवर पर एवेंजर्स की एक्ट्रेस संग नजर आईं दीपिका पादुकोण, देखें ये बेहद खूबसूरत तस्वीर

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'छपाक' (Chhapaak)की तैयारियों में व्यस्त हैं. इसी बीच उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं.

Vogue मैगजीन के कवर पर एवेंजर्स की एक्ट्रेस संग नजर आईं दीपिका पादुकोण, देखें ये बेहद खूबसूरत तस्वीर
बे डूना, स्कारलेट जॉनसन और दीपिका पादुकोण (Photo Credits: Instagram)

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'छपाक' (Chhapaak)की तैयारियों में व्यस्त हैं. इसी बीच उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. इस फोटो में उनके साथ हॉलीवुड एक्ट्रेस स्कारलेट जॉनसन (Scarlett Johansson) और साउथ कोरियन एक्ट्रेस बे डूना (Bae Doona) को भी देखा जा सकता है. दरअसल, यह फोटो वोग मैगजीन (Vogue Magazine) के कवर पेज की है. अप्रैल के महीने की मैगजीन के कवर पेज पर  इन तीनों अभिनेत्रियों को देखा जाएगा. तीनों ही एक्ट्रेस्स इस तस्वीर में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

स्कारलेट जॉनसन को जल्द ही फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' में देखा जाएगा. दुनियाभर में दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बे डूना की बात करें तो उनको अमेरिकन टीवी सीरीज 'सेंस 8' से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी.

यह भी पढ़ें:-  दीपिका पादुकोण संग कॉफी डेट पर गए एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर ? देखें तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

अगर दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' की बात करें तो यह एक एसिड अटैक पीड़िता की कहानी है. इस फिल्म में विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) भी नजर आएंगे. मेघना गुलजार इस फिल्म का निर्देशन कर रही हैं. फॉक्स स्टार स्टूडियोज इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहा है. दीपिका ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा था कि वह 'छपाक' के लिए बेहद उत्साहित है. उन्होंने कहा था कि यह फिल्म आघात और विजय की कहानी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2019 11:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).