Lockdown: दीपिका पादुकोण अपनी बहन अनीशा पादुकोण को कर रही हैं मिस, फोटो शेयर करके कही ये बात
दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने लाइफ पार्टनर रणवीर सिंह के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही है लेकिन उन्हें अपनी बहन अनिशा पादुकोण की याद सता रही है. दीपिका पादुकोण ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो अपनी बहन अनिशा के साथ नजर आ रही हैं
कोविड-19 की वजह से लॉकडाउन (Lockdown) होने के कारण इन-दिनों हर कोई अपने घर पर समय बिता रहा है, ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी अपना समय अपनी फैमिली के साथ एन्जॉय कर रहे है. लॉकडाउन के चलते बाहर घूमने पर प्रतिबंध है. इस वजह से कई लोग अपने परिवार से दूर दूसरी जगह पर फंसे हुए है. बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपने लाइफ पार्टनर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. लेकिन उन्हें अपनी बहन अनिशा पादुकोण (Anisha Padukone) की याद सता रही है.
दीपिका पादुकोण ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो अपनी बहन अनिशा के साथ नजर आ रही हैं. इस फोटो में दोनों बहनों का प्यार झलकता है. इस पोस्ट के साथ दीपिका ने अपने इमोशन शेयर किए हैं. यह भी पढ़े: दीपिका पादुकोण ने कार्तिक आर्यन को दी शेव करने की सलाह, एक्टर ने कहा- दाढ़ी नहीं बनाऊंगा तब तक घर वाले खाना नहीं देंगे
View this post on Instagram
I miss you peanut 🥜!!!Cannot wait to jump on you and squish you!!! @anishapadukone #siblings
इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "मुझे तुम्हारी बहुत याद आ रही है पीनट. तुम पर कूदने और तुम्हारे साथ खेलने का इंतजार नहीं कर सकती." दीपिका के इस पोस्ट को 8 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया है. तो वहीं उनके फैंस इस फोटो पर कई सारे कमेंट्स पर कमेंट्स कर रहे है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 04:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

