बॉलीवुड

'Gangubai Kathiawadi' में नहीं हुईं कास्ट तो Sanjay Leela Bhansali से नाराज हुईं Deepika Padukone? मीडिया में वायरल हुई कोल्ड वॉर की रिपोर्ट्स

संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण के बीच कोल्ड वॉर की खबरें इन दिनों मीडिया में काफी चर्चा में है. दावा किया जा रहा है कि फिल्म 'गंगुबाई कठियावाड़ी' को लेकर दीपिका भंसाली से नाराज हैं. दीपिका को उम्मीद थी कि भंसाली अपनी इस फिल्म में उन्हें कास्ट करेंगे.

'Gangubai Kathiawadi' में नहीं हुईं कास्ट तो Sanjay Leela Bhansali से नाराज हुईं Deepika Padukone? मीडिया में वायरल हुई कोल्ड वॉर की रिपोर्ट्स
दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली (Photo Credits: Instagram)

संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के बीच कोल्ड वॉर की खबरें इन दिनों मीडिया में काफी चर्चा में है. दावा किया जा रहा है कि फिल्म 'गंगुबाई कठियावाड़ी' (Gangubai Kathiawadi) को लेकर दीपिका भंसाली से नाराज हैं. दीपिका को उम्मीद थी कि भंसाली अपनी इस फिल्म में उन्हें कास्ट करेंगे. लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया उअर बजाय उनके आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को इसमें लीड रोल दे दिया. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि इसी बात को लेकर दीपिका संजय लीला भंसाली से काफी नाराज हैं.

इन खबरों को लेकर स्पॉटबॉय पर छपी लेटेस्ट अपडेट में इन रिपोर्ट्स को गलत बताया गया है. सूत्रों का हवाला देते हुए कहा गया कि ये खबरें महज लोगों की जरुरत से ज्यादा की सोच का नतीजा है और इसका सच्चाई से कोई वास्ता नहीं. इतना ही नहीं ये भी कहा गया कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के रिश्ते संजय लीला भंसाली के साथ आज भी उतने मधुर हैं.

बताया गया कि कोविड-19 से पीड़ित संजय लीला भंसाली से रणवीर और दीपिका लगातार फोन के जरिए संपर्क में हैं और उनसे उनके स्वास्थ का हाल जान रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया था कि दीपिका की नाराजगी शांत करने के लिए भंसाली ने फिल्म में उन्हें एक स्पेशल सॉनग देने का प्लान किया है. इन इसे लेकर आई ताजा रिपोर्ट में कहा गया कि अगर एक अभिनेत्री को लीड रोल से इंकार किया गया है तो क्या वो केवल एक डांस नंबर के लिए तैयार होगी? दीपिका को कभी भी ये फिल्म ऑफर नहीं की गई थी.

दीपिका विशाल भारद्वाज की फिल्म 'सपना दीदी' में गैंगस्टर का रोल निभा रही हैं. इस फिल्म की कहानी भी उसी लेखक से प्रेरित है जिसने 'गंगुबाई कठियावाड़ी' की कहानी लिखी है. वैसे दीपिका की ये फिल्म बंद पड़ गई है और तब तक भंसाली अपनी फिल्म का काम आगे बढ़ा चुके थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2021 12:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).