दीपिका पादुकोण ने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के माता-पिता से की मुलाकात, देखें तस्वीर
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हाल ही में मेटा गाला 2019 में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क (New York) पहुंची थीं. इसके बाद वह एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के माता-पिता नीतू कपूर और ऋषि कपूर से मिलने पहुंची थी
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हाल ही में मेटा गाला 2019 में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क (New York) पहुंची थीं. इसके बाद वह एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के माता-पिता नीतू कपूर और ऋषि कपूर से मिलने गईं. नीतू ने दीपिका की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में तीनों सितारें बेहद खुश नजर आ रहे हैं. नीतू ने लिखा कि, " दीपिका के साथ एक बहुत ही मजेदार शाम थी. उन्होंने हमें बहुत प्यार दिया."
इस तस्वीर की वजह से नीतू को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा है. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि, "ये नौटंकी किस बात की है.जब दीपिका आपके बेटे की गर्लफ्रेंड की थी तब तो वो आपको अच्छी नहीं लगती थी. एक और व्यक्ति ने लिखा कि, "ऐसी तस्वीर तब क्यों नहीं सामने आई जब दीपिका रणबीर को डेट कर रही थी."
View this post on Instagram
Such a fun evening with adorable @deepikapadukone .. gave lot of love n warmth 😍🥰
यह भी पढ़ें:- दीपिका पादुकोण और विक्रांत मेसी का Kiss सीन हुआ लीक, वायरल हुआ वीडियो
आपको बता दें कि ऋषि कपूर कैंसर का इलाज करवाने के लिए न्यूयॉर्क गए थे. अब वह कैंसर से जंग जीत चुके हैं. हाल ही में उनके बेटे रणबीर ने उनकी सेहत के बारे में बात करते हुए आईएएनएस से कहा था कि, "वो अब काफी अच्छे हैं. मुझे उम्मीद है कि वो 1 या 2 महीने में वापिस लौट आएंगे. अब उनके व्यवहार में काफी सकारात्मकता है."
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2019 02:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

