क्या शादी की वजह से दीपिका करना चाहती हैं अपनी फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल पोस्टपोन ?
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी का उनके फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. खबरों की माने तो दीपिका ने अपनी शादी की वजह से एक बिग बजट हॉलीवुड मूवी की शूटिंग शुरू होने की डेट को आगे करने की मांग की है.
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी का उनके फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. खबरों की माने तो दीपिका अपनी शादी की तैयारियों में भी जुट गई हैं. हाल ही में दीपिका पादुकोण को उनकी मम्मी के साथ बॉलीवुड रिपोर्टर ने स्पॉट किया था. मुंबई के बांद्रा स्थित एक ज्वैलरी शॉप में अपनी शादी के लिए दीपिका शॉपिंग करती नजर आई थी. कहा जा रहा है कि दीपिका ने गहनों के डिज़ाइन भी फाइनल कर लिए हैं. इसके अलावा दीपिका के साथ उनकी मम्मी और बहन अनीषा पादुकोण को बेंगलुरु के एक स्टोर में भी देखा गया था.
ऐसा भी कहा जा रहा है कि दीपिका न सिर्फ अपनी फैमिली बल्कि रणवीर के माता-पिता और क्लोज रिलेटिव्स की भी शादी की शॉपिंग में मदद कर रही हैं. हाल ही में जहां दीपिका की बहन अनीषा ने अपने होने वाले जीजू रणवीर सिंह को इंस्टाग्राम पर फॉलो करना शुरू कर दिया है, तो वहीं दीपिका भी रणवीर सिंह की मम्मी अंजु भवनानी को सोशल मीडिया पर फॉलो कर रही हैं. इतना ही नहीं जब हाल ही मे रणवीर की नानी का निधन हुआ था तब दीपिका ही रणवीर की पूरी फैमिली का सहारा बनी थी. रणवीर को अपनी मूवी सिंबा की शूटिंग पूरी करने के लिए दूसरे दिन ही हैदराबाद पहुंचना था तब दीपिका ने ही उनकी फैमिली को संभाला था.
इतना ही नहीं दीपिका ने अपनी शादी की वजह से एक बिग बजट हॉलीवुड मूवी की शूटिंग शुरू होने की डेट को भी आगे करने की मांग की है क्योंकि इस मूवी का शेड्यूल दीपिका की शादी की डेट से क्लैश कर रहा था. हाल ही में ऐसी भी खबरें आई थी कि दीपिका और रणवीर की शादी 18 से 20 नवंबर के बीच हो सकती हैं.
अब इन सब बातों से तो यही लग रहा है कि रणवीर और दीपिका जल्द ही शादी के बंधन में बंद सकते हैं पर यह तो वक्त ही बताएगा कि ये दोनों कब एक दूजे के होंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2018 07:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

