Deepika Padukone ने डिलीट किये Instagram के अपने सभी पोस्ट्स, असमंजस में पड़े फैंस
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने साल के आखिरी दिन पर कुछ ऐसा किया जिसके चलते लोग भी हैरान हो गए हैं. दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम के सभी पोस्ट्स को डिलीट कर दिया है.
Deepika Padukone Deletes her Instagram: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने साल के आखिरी दिन पर कुछ ऐसा किया जिसके चलते लोग भी हैरान हो गए हैं. दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम के सभी पोस्ट्स को डिलीट कर दिया है. जी हां, आपने सही सुना. एक्ट्रेस ने आज अपने इंस्टाग्राम के सभी फोटोज और वीडियो को डिलीट कर दिया है. यदि आप उनके इंस्टाग्राम पर पहुंचेंगे तो पाएंगे कि उन्होंने यहां मौजूद अपने सभी पोस्ट्स को पूर्ण रूप से हटा दिया था.
इंटरनेट पर इस बात पर लोगों का ध्यान जाने के बाद अब दीपिका चर्चा में आ गई हैं. एक तरफ जहां लोग नए साल का जश्न मनाने को तैयार हैं वहीं दीपिका के फैंस इस बात से भी परेशान हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया? फैंस इस बात को लेकर भी कयास लगा रहे हैं कि कहीं उन्होंने ऐसा अपने किसी फिल्म के प्रचार के लिए तो नहीं किया? इसी तरह से अनेक सवालों उनके चाहनेवालों के जहन में उठ रहे हैं.

दीपिका के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर विजिट करने पर आप वहां 'Not Post Yet' (कोई भी पोस्ट मौजूद नहीं है) लिखा पाएंगे. अब दीपिका ने ऐसा क्यों ये तो वहीं जानती हैं लेकिन इस बात के चलते उनके चाहनेवाले सोच में जरूर पड़ गए हैं.
बता दें कि दीपिका इन समय अपने पति रणवीर सिंह समेत एक्स-बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और उनके परिवार वालों के साथ जयपुर में वेकेशन मना रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2020 11:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

