DeepVeer Wedding: दीपिका और रणवीर आज शाम इतने बजे खुद शेयर करेंगे अपनी शादी की Official तस्वीरें
दीपिका और रणवीर एक दूजे के हो चुकें हैं. कल इटली के शानदार विला में दोनों की शादी कोंकणी रीति-रिवाजों से संपन्न हुई. आज भी सिंधी रीति रिवाजों से दोनों की शादी होगी.
दीपिका और रणवीर एक दूजे के हो चुकें हैं. कल इटली के शानदार विला में दोनों की शादी कोंकणी रीति-रिवाजों से संपन्न हुई. आज भी सिंधी रीति रिवाजों से दोनों की शादी होगी. शादी के बाद अभी तक दीपिका और रणवीर ने कोई भी तस्वीर शेयर नहीं की है लेकिन तब भी वेडिंग लोकेशन की कई तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गई थी. तस्वीरों में दीपिका और रणवीर को भी देखा जा सकता था लेकिन फोटोज उतनी साफी नहीं थी. अब ऐसी खबर सामने आई है कि आज दीपिका और रणवीर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर सकते हैं. मिडडे के सूत्रों के मुताबिक आज शाम 6 बजे दीपिका-रणवीर की शादी की ऑफिशियल तस्वीरें सामने आएगी.
मिडडे के सूत्र ने बताया कि, "दीपिका और रणवीर दोनों ही चाहते हैं कि वह अपनी शादी की तस्वीरें अपने फैन्स के साथ शेयर करें. विशाल पांडे दोनों की शादी के ऑफिशियल फोटोग्राफर है. विशाल के साथ बातचीत करने के बाद यह फैसला लिया गया था कि नार्थ इंडियन वेडिंग के बाद तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की जाएगी."
यह भी पढ़ें:- रणवीर-दीपिका को अमूल ने मजेदार अंदाज में दी शादी की बधाई, शेयर की ये कॉमिक फोटो
अभी तक जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें दीपिका और रणवीर एक साथ काफी अच्छे लग रहे थे. साथ ही तस्वीरों में मेहमानों को भी देखा जा सकता है. अब यह देखने वाली बात होगी कि आज शाम 6 बजे इस 'रॉयल वेडिंग' की तस्वीरें सामने आती हैं कि नहीं. दीपिका और रणवीर की शादी से जुड़ी खबरों के लिए लेटेस्टली के साथ बनें रहें.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2018 08:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

