Dance Deewane 3: Sidharth Shukla ने ली Shah Rukh Khan की जगह, Madhuri Dixit संग रिक्रिएट किया ये रोमांटिक सीन, देखें Video
बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला जल्द ही डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' पर दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे. सिद्धार्थ ने शो के लिए शूट भी कर लिया है जिसके कई प्रोमो वीडियोज इंटरनेट पर देखने को मिले हैं.
Dance Deewane 3: बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला जल्द ही डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' पर दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे. सिद्धार्थ ने शो के लिए शूट भी कर लिया है जिसके कई प्रोमो वीडियोज इंटरनेट पर देखने को मिले हैं. वीडियो में सिद्धार्थ माधुरी दीक्षित के साथ दर्शकों को एंटरटेन करते नजर आए. सिद्धार्थ ने यहां शो की जज माधुरी संग उनकी फिल्म 'दिल तो पागल है' (Dil To Pagal Hai) के एक सीन को भी रिक्रिएट किया.
कलर्स टीवी ने आज शो का लेटेस्ट प्रोमो वीडियो पोस्ट किया है जिसमें सिद्धार्थ और माधुरी राहुल और पूजा बनकर फिल्म 'दिल तो पागल है' के रोमंटिक चूड़ी सीन को फिल्मी अंदाज में रिक्रिएट किया है. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया गया, "जब सिद्धार्थ शुक्ला बने राहुल और माधुरी दीक्षित एक बार फिर बनी पूजा, हमारा दिल तो पागल होना ही था."
View this post on Instagram
सिद्धार्थ शुक्ला यहां अपना हाल ही में रिलीज हुआ शो 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' को प्रमोट करने पहुंचे थे जिस दौरान उन्होंने यहां शो के प्रतिभागियों और जजेस के साथ मिलकर खूब एन्जॉय किया. इस शो को माधुरी के साथ धर्मेश येलांडे और तुषार कालिया मिलकर जज कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2021 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

