बॉलीवुड

Dabangg 3: सलमान खान के पिता का किरदार निभाएंगे विनोद खन्ना के भाई प्रमोद खन्ना, भाईजान ने इस तरह कराया इंट्रोड्यूस, देखें वीडियो

सलमान खान (Salman Khan) जल्द ही फिल्म 'दबंग 3' (Dabangg 3) में नजर आएंगे. फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और अरबाज खान (Arbaaz Khan) जैसे सितारे भी अहम भूमिका में है. फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा (Prabhu Deva) कर रहे हैं.

Dabangg 3: सलमान खान के पिता का किरदार निभाएंगे विनोद खन्ना के भाई प्रमोद खन्ना, भाईजान ने इस तरह कराया इंट्रोड्यूस, देखें वीडियो
सलमान खान के पिता का किरदार निभाएंगे विनोद खन्ना के भाई प्रमोद खन्ना (Photo Credits: Twitter)

सलमान खान (Salman Khan) जल्द ही फिल्म 'दबंग 3' (Dabangg 3) में नजर आएंगे. फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और अरबाज खान (Arbaaz Khan) जैसे सितारे भी अहम भूमिका में है. फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा (Prabhu Deva) कर रहे हैं. 'दबंग 3' 20 दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. यह फिल्म साल 2010 में आई फिल्म 'दबंग' का तीसरा पार्ट है. पहले दो पार्ट्स में दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना (VinoD Khanna) ने सलमान के पिता का किरदार निभाया था. अब 'दबंग 3' में विनोद खन्ना के भाई प्रमोद खन्ना (Pramod Khanna) सलमान के पिता के रूप में नजर आएंगे. गुरुवार को इस बात की घोषणा की गई.

सलमान खान ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में वह सोनाक्षी सिन्हा और प्रभुदेवा के साथ प्रमोद खन्ना को इंट्रोड्यूस करवाते हुए नजर आ रहे हैं. एक नजर डालिए इस वीडियो पर:-

यह भी पढ़ें:- सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' में नहीं होगी कॉमनर्स की एंट्री, टीवी के इन 3 सितारों को किया गया अप्रोच

सलमान खान की बात करें तो 'दबंग-3' के अलावा उनको फिल्म 'इंशाअल्लाह' में भी देखा जाएगा. फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट भी अहम भूमिका में है. यह फिल्म अगले साल ईद के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. सलमान हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'भारत' में भी नजर आए थे. अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कैटरीना कैफ और दिशा पाटनी ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थी. फिल्म दुनियाभर में 325 करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2019 08:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).