बॉलीवुड

सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा बाल्ड लुक में आए नजर, Photo शेयर कर फैंस से पूछा ये सवाल

लॉकडाउन के चलते आयुष शर्मा भी अपनी पत्नी अर्पिता और दोनों बच्चों के साथ सलमान के फार्म हाउस पर हैं. दरअसल सलमान का पूरा परिवार इनके बेटे आहिल का जन्मदिन मनाने के लिए पनवेल फार्म हाउस पर पहुंचा था.

सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा बाल्ड लुक में आए नजर, Photo शेयर कर फैंस से पूछा ये सवाल
आयुष शर्मा (Image Credit: Instagram)

कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते हुए लॉकडाउन (Lockdown) में हर कोई अपने पसंद के कामों पर हाथ आजमा रहा है. कोई अपने अन्दर के हुनर को एक्स्प्लोर करने में जुटा है तो कोई अपने लुक को बदलने में. ऐसे में अब सलमान खान (Salman Khan) के जीजा आयुष शर्मा (Aayush Sharma) ने अपने लुक के साथ बड़ा बदलाव किया है. दरअसल आयुष ने अपने सिर के बाल छोटे करवा बाल्ड लुक धारण कर लिया है. इतना ही नहीं अपने इस लुक के साथ आयुष ने अपनी दमदार बॉडी के साथ एक फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की है. जिसके साथ उन्होंने सभी से सवाल पूछा है कि बाल्ड लुक और बडास लुक, कैसा लगा?

आयुष शर्मा के इस रूप को देख फैन्स के साथ इंडस्ट्री के उनके दोस्त भी काफी हैरान हैं. अभी वरुण धवन ने इस फोटो पर कमेंट करते हुए आयुष के लुक को WWE स्टार स्टीव ऑस्टिन उर्फ़ स्टोन कोल्ड से उनकी तुलना की है.

 

View this post on Instagram

 

Bald Look or Badass Look. Kaisa laga ?

A post shared by Aayush Sharma (@aaysharma) on

आपको बता दे कि लॉकडाउन के चलते आयुष शर्मा भी अपनी पत्नी अर्पिता और दोनों बच्चों के साथ सलमान के फार्म हाउस पर हैं. दरअसल सलमान का पूरा परिवार इनके बेटे आहिल का जन्मदिन मनाने के लिए पनवेल फार्म हाउस पर पहुंचा था. लेकिन लॉकडाउन के चलते अब सब फार्म हाउस पर फंसे हुए हैं.

इससे पहले सलमान ने एक वीडियो शेयर कर सभी से अपील की थी कि सभी लोग अपने घरों पर रहें और बाहर ना निकले. क्योंकि इस बार तो वो भी डरे हुए हैं. इतना ही नहीं सलमान ने बताया कि लॉकडाउन के चलते वो अपने पिता सलीम खान से भी नहीं मिल सके हैं जो इस समय उनके बांद्रा घर पर रह रहें हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2020 12:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).