COVID-19 Outbreak: सिंगर मोनाली ठाकुर फंसी स्विट्जरलैंड में, वीडियो शेयर कर बताया अपना हाल

मोनाली के मुताबिक कोरोना वायरस कितना गंभीर है ये बात अभी वहां के लोग समझ नहीं पा रहे हैं.

मोनाली ठाकुर (Image Credit: Instagram)

कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते पूरी दुनिया में हाल बेहाल हो रखा है. भारत में इस खतरनाक वायरस से निपटने के लिए अलग अलग तरीके आजमाए जा रहे हैं. हालांकि संक्रमित लोगों की संख्या 200 के पार पहुंच गई है. ऐसे में सिंगर मोनाली ठाकुर (Monali Thakur) ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके भारत में फ़ैल रहे इस संक्रमण को लेकर चिंता जाहिर की हैं. दरअसल मोनाली ने बताया कि वो इस समय स्विट्जरलैंड (Switzerland) में फंसी पड़ी है क्योंकि भारत में बाहर आने जाने वाली फ्लाइट्स पर रोक लगा दिया गया है. ऐसे में वो देश लौट नहीं पा रही हैं. हालांकि मोनाली ने बताया कि स्विट्जरलैंड में उनका परिवार रहता है. ऐसे में उन्हें वहां कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन कोरोना वायरस को लेकर वहां भी माहौल काफी चिंता जनक है और लॉकडाउन है.

मोनाली ठाकुर ने इसके साथ ही बताया कि वो पूरी तरह से फिट और फाइन है. मोनाली के मुताबिक कोरोना वायरस कितना गंभीर है ये बात अभी वहां के लोग समझ नहीं पा रहे हैं. मोनाली ने वीडियो में बताया कि ये एक बड़ी चेतावनी है. अगर इसे गंभीरता से नहीं लिया गया तो आने वाले समय में मुसीबत और बढ़ सकती है. मोनाली एक लंबा वीडियो अपने इंस्टा पर पोस्ट किया है.

वैसे आपको बता दे कि आज ही सिंगर कनिका कपूर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है. कनिका कुछ दिन पहले लंदन से भारत लौटी थी. कनिका के मुताबिक तब उनके अंदर ऐसे कोई लक्षण मौजूद नहीं थे. लेकिन पिछले 4 दिनों में उनकी तबीयत खराब रहने लगी जिसके बाद टेस्ट में उन्हें पॉजिटिव पाया गया हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड