बॉलीवुड

COVID 19: अर्जुन रामपाल ने खुद को किया होम क्वारंटाइन, साथी कलाकार हुए कोरोना संक्रमित

COVID 19: Arjun Rampal under home quarantine after his co-actors tests positive for COVID-19 Manav Kaul,Anand Tiwari

COVID 19: अर्जुन रामपाल ने खुद को किया होम क्वारंटाइन, साथी कलाकार हुए कोरोना संक्रमित
अर्जुन रामपाल (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) ने अपने कोस्टार के कोरोना (Coronavirus) संक्रमित पाए जाने के बाद खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है. इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद अपने सोशल मीडिया पर दी है. इसके साथ ही अर्जुन ने बताया कि कोरोना जांच के लिए उन्होंने टेस्ट कराया है हालांकि अभी इसकी रिपोर्ट सामने नहीं है. अर्जुन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि खुद को होम क्वारंटाइन किया है. मेरे को एक्टर्स मानव कौल और आनंद तिवारी कोरोना से संक्रमित पाए हैं. कल उनकी रिपोर्ट सामने आई है. जिसे बाद प्रोडक्शन हाउस ने शूटिंग रोक दी है. जबकि सभी लोगों का टेस्ट कराया गया है. उम्मीद है जल्द ही शूटिंग दोबारा शुरू होगी. इस समय हम सभी को मजबूत बनना होगा.उन्हें जल्द ठीक होने की कामना करता हूं. मैं अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहा हूं. क्योंकि मैं उनके क्लोज कांटेक्ट में आया था.

आपको बता दे कि कुछ दिन पहले ही अर्जुन रामपाल ने इस बात की जानकारी दी थी कि वो शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं. जिसके बाद उन्होंने सभी को होम क्वारंटाइन होने की बात बताई है.

आपको बता दे कि कोरोना वायरस के मामले देश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं. अब इसकी संख्या 57 लाख के पार जा चुकी है. जबकि 46 लाख से अधिक लोग रिकवर हो चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2020 02:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).