बॉलीवुड

कोरोना वायरस के इस खौफ में जमकर वायरल हो रहा है फिल्म 3 इडियट्स का ये सीन

कोरोना वायरस के इस डर के माहौल में फिल्म 3 इडियट्स का ये सीन काफी सटीक बैठ रहा है. जो सभी के दिल का मानो हाल बयान कर रहा हो.

कोरोना वायरस के इस खौफ में जमकर वायरल हो रहा है फिल्म 3 इडियट्स का ये सीन
3 इडियट्स (Photo Credits: Facebook)

कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते पूरी दुनिया में डर का माहौल है. लाखों लोग इस महामारी की चपेट में आ गए हैं जबकि 16 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. इस खतरनाक वायरस का भारत में भी काफी असर देखा जा रहा है. 500 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ गए हैं. जिसके चलते सरकार ने 21 दिनों का पूरे देश में लॉकडाउन कर रखा है. ताकि इस वायरस के खिलाफ मजबूती से मुकाबला किया जा सके. हालांकि की इस डर के माहौल में सोशल मीडिया पर फिल्म 3 इडियट्स का एक सीन काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

दरअसल राजकुमार हिरानी की इस फिल्म में एक ऐसा मौका आता है जब तीनों स्टूडेंटस बने आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी के किरदार अपने कॉलेज के डायरेक्टर बने बोमन ईरानी से परेशान हो जाते है. जिसके बाद राजू (शरमन जोशी) गुस्से में कहता है कि भगवान मैं नॉन वेज खाना छोड़ दूंगा, हजारों अगरबत्ती जलाउंगा, बस इस वायरस को उठा ले, नर्क में जला उसे, पकौड़े बना उसके.

आज के हालात में हर तरफ फैले कोरोना वायरस के लिए भी लोगों के मन बेशक यही गुस्सा है. हर कोई इस महामारी से जल्द से जल्द निजात चाहता है. चीन से बाहर आए इस वायरस ने पूरी दुनिया को अपने लपेटे में लिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2020 10:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).