बॉलीवुड

'चुम्मे में च्यवनप्राश': 'भावेश जोशी सुपर हीरो' का यह गाना आपको थिरकने पर कर देगा मजबूर

'भावेश जोशी सुपर हीरो' का नया गाना रिलीज हो चुका है. इस गाने का नाम सुन कर ही आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी. 'चुम्मे में च्यवनप्राश', जी हां यही है इस गाने का नाम.

'चुम्मे में च्यवनप्राश': 'भावेश जोशी सुपर हीरो' का यह गाना आपको थिरकने पर कर देगा मजबूर
'भावेश जोशी सुपर हीरो' का नया गाना 'चुम्मे में च्यवनप्राश' (Photo Credits : Youtube)

'भावेश जोशी सुपर हीरो' का नया गाना रिलीज हो चुका है. इस गाने का नाम सुन कर ही आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी. 'चुम्मे में च्यवनप्राश', जी हां यही है इस गाने का नाम. अर्जुन कपूर अपने कजिन भाई हर्षवर्धन कपूर की इस फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस देते हुए नजर आएंगे और यह गाना उन्हीं पर फिल्माया गया है. इस गाने के लिरिक्स आपको कुछ अटपटे जरुर लगेंगे पर यह गाना आपको हंसने पर भी मजबूर कर देगा. "तेरे चुम्मे में च्यवनप्राश है, विटामिन जैसा हर अंदाज है", इन बोल से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह गाना आपको कितना हंसाएगा. एक चुम्मा आपकी सेहत के लिए इतना फायदेमंद है, यह सुनकर भी आपको हैरानी होगी.

इस गाने को सुनकर और अर्जुन कपूर को थिरकते देखकर आपका भी डांस करने का मन करेगा. इस गाने का म्यूजिक अमित त्रिवेदी ने दिया है और बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं. 'चुम्मे में च्यवनप्राश' नामक गाना दिव्या कुमार द्वारा गाया गया है और वैभवी मर्चेंट ने इसे कोरियोग्राफ किया है. अर्जुन कपूर के मजेदार डांस स्टेप्स के अलावा इस गाने में हर्षवर्धन कपूर भी हैं. उन्हें इस गाने की वीडियो में एक शख्स से लड़ते हुए देखा जा सकता है. यह गाना फिल्म का हिस्सा नहीं हैं. इसे सिर्फ प्रमोशन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. एक फैन के पूछने पर हर्षवर्धन ने खुद ट्विटर पर एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी.

गाने के रिलीज के दो दिन बाद अर्जुन कपूर ने ट्विटर पर एक पोस्ट कर कहा कि,"चुम्मे में च्यवनप्राश का डोज अब यूट्यूब पर."

आपको बता दें कि 'भावेश जोशी सुपर हीरो' का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी ने किया है. अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. पहले इस फिल्म की रिलीज डेट 25 मई तय की गई थी पर अब यह फिल्म 1 जून को 'वीरे दी वेडिंग' के साथ रिलीज होगी. फिल्म के मेकर्स ने बुधवार को 'भावेश जोशी सुपर हीरो' का नया पोस्टर जारी कर इस बात की जानकारी दी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2018 06:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).