Chaos At Tractor Rally: लाल किले पर अपना झंडा फहराते किसान का Video देख आगबबुला हुईं Kangana Ranaut, दिलजीत दोसांझ-प्रियंका चोपड़ा पर कसा तंज
किसान आंदोलन अब काफी उग्र रूप लेता दिखाई दे रहा है. आज किसानों ने कृषि कानून के खिलाफ ट्रेक्टर रैली का आयोजन किया था जहां काफी बवाल देखने को मिला. इतना ही नहीं, गणतंत्र दिवस के मौके पर कुछ किसान लाल किले में घुस गए और उसके गुंबद पर निशान साहब का झंडा फहराया.
Chaos At Tractor Rally: किसान आंदोलन अब काफी उग्र रूप लेता दिखाई दे रहा है. आज किसानों ने कृषि कानून के खिलाफ ट्रेक्टर रैली का आयोजन किया था जहां काफी बवाल देखने को मिला. इतना ही नहीं, गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर कुछ किसान लाल किले में घुस गए और उसके गुंबद पर निशान साहब का झंडा फहराया. इसी जगह से प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को संबोधित करते हैं और इसी जगह इन प्रदर्शनकारियों ने अपना झंडा फहराकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज किया.
सोशल मीडिया पर किसानों का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) भी भड़क उठी हैं. उन्होंने किसानों का समर्थन करने वाले दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा को टैग कर उनकी क्लास लगाई है. कंगना ने ट्विटर पर लिखा "तुम्हें ये हमन समझाना होगा दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा. पूरी दुनिया आज हम लोगों पर हंस रही है. यही चाहिए था न तुम लोगों को!!!"
You need to explain this @diljitdosanjh @priyankachopra
Whole world is laughing at us today, yahi chahiye tha na tum logon ko!!!! Congratulations 👏 pic.twitter.com/ApHo5uMInO
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 26, 2021
इसी के साथ कंगना ने अपना एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपना क्रोध प्रकट करते हुए कहा कि इस देश का कुछ नहीं हो सकता क्योंकि जब भी कोई इसे आगे ले जाने की कोशिश करता है अपने ही लोग उसे पीछे खींचते हैं. कंगना ने किसान समर्थकों को जेल में डालने तक की बात कही. एक्ट्रेस ने कहा कि इन लोगों की करतूत के चलते आज गणतंत्र दिवस पर पूरी दुनिया हम लोगों पर हंस रही है.
Sick and tired of riots and blood bath almost every month , Delhi, Bangalore and now again Delhi #दिल्ली_पुलिस_लठ_बजाओ #RedFort pic.twitter.com/pWhXtOrqkx
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 26, 2021
बता दें कि दिल्ली में किसान आंदोलन को लेकर बढ़ती हिंसा को मद्देनजर रखते हुए आज सरकार ने दिल्ली और इसके प्रभावित इलाकों में इंटरनेट की सुविधा रात 12 बजे तक के लिए बंद कर दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2021 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

