बॉलीवुड

'भाई का पैर कैसे काटेंगे', क्या सलमान खान के लिए बदली जाएगी 'भारत' की स्क्रिप्ट ?

सलमान खान की फिल्म 'भारत' की शूटिंग शुरू हो चुकी है. यह फिल्म साउथ कोरियाई फिल्म 'ओड टू माय फादर' की रीमेक है. अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि सलमान खान के करैक्टर के लिए इस फिल्म की स्क्रिप्ट को बदला जा सकता है.

'भाई का पैर कैसे काटेंगे', क्या सलमान खान के लिए बदली जाएगी 'भारत' की स्क्रिप्ट ?
सलमान खान (Photo Credits : Wikimedia Commons)

सलमान खान की फिल्म 'भारत' की शूटिंग शुरू हो चुकी है. यह फिल्म साउथ कोरियाई फिल्म 'ओड टू माय फादर' की रीमेक है. अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि सलमान खान के करैक्टर के लिए इस फिल्म की स्क्रिप्ट को बदला जा सकता है. पिंकविला के सूत्रों के मुताबिक, "सलमान ने खुद इस कोरियाई फिल्म का चयन किया था और फिर इसे अली अब्बास जफर को डायरेक्ट करने के लिए दे दिया था. अब सलमान के करीबी लोगों ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट में बदलाव की मांग की है."

पिंकविला के एक सूत्र ने बताया कि कोरियाई फिल्म 'ओड टू माय फादर' में हीरो की एक टांग कट जाती है. 'भारत' के लेखकों के लिये यहीं मुश्किले खड़ी होती हैं क्योंकि भाई की टांग कैसे काटे...भाई को लंगड़ा कैसे दिखाएंगे...भाई का पैर कैसे काटोगे ? फैन्स बड़े पर्दे पर एक फिजिकली चैलेंज्ड सलमान को नहीं देखना चाहेंगे."

इस रिपोर्ट में सूत्रों द्वारा यह भी बताया गया कि, "अगर एक फिल्म और किरदार से ज्यादा सलमान और उनकी छवि को महत्व दिया जाएगा, तो फिर फिल्म कैसे चलेंगी. 'ट्यूबलाइट' के साथ भी यही हुआ था."

बुधवार को इस फिल्म से सलमान खान की एक तस्वीर भी सामने आई थी जिसमें सलमान खान एक बाइक पर सवार दिख रहे थे.

आपको बता दें कि सलमान के अलावा इस फिल्म में दिशा पाटनी, कैटरीना कैफ, तब्बू और सुनील ग्रोवर को भी देखा जाएगा. पहले प्रियंका चोपड़ा भी इस फिल्म का हिस्सा थी पर अंतिम समय पर उन्होंने इस फिल्म को छोड़ दिया था. यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2018 03:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).