Chadwick Boseman Passes Away: Chadwick Boseman Passes Away: रणवीर सिंह, फरहान अख्तर और करीना कपूर खान समेत इन सेलिब्रिटीज ने चैडविक बोसमैन को दी श्रद्धांजलि, पढ़ें ट्वीट्स
हॉलीवुड स्टार फिल्म ब्लैक पैंथर और एवेंजर्स जैसे फिल्मों में दमदार किरदार निभाकर दर्शकों के बीच अपनी अलग जगह बनाने वाले चैडविक बोसमैनका निधन हो गया है. चैडविक ने महज 43 साल की उम्र में ही दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह दिया.
हॉलीवुड स्टार फिल्म ब्लैक पैंथर(Black Panther) और एवेंजर्स (Avengers) जैसे फिल्मों में दमदार किरदार निभाकर दर्शकों के बीच अपनी अलग जगह बनाने वाले चैडविक बोसमैन (Chadwick Boseman) का निधन हो गया है. चैडविक ने महज 43 साल की उम्र में ही दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. चैडविक पिछले 4 साल से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे. चैडविक से अचानक जाने से हॉलीवुड और बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई हैं. बॉलीवुड स्टार्स उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं.
बॉलीवुड के स्टार्स हॉलीवुड के इस सुपरस्टार के लिए शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं वहीं उनकी परिवार के लिए सवेंदना व्यक्त कर रहे हैं. बॉलीवुड एक्टर अनुमप खेर (Anupam Kher) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर चैडविक की फोटो शेयर कर अपना दुःख व्यक्त करते हुए लिखा, "इतनी कम उम्र में चैडविक की मृत्यु की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा है. ना सिर्फ वो एक बेहतरीन कलाकार थे बल्कि एक बहुत अच्छे इंसान भी थे. पूरे परिवार,दोस्तों और चाहने वालों के साथ मेरी सांत्वना."
वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) ने चैडविक की फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए, एक्टर की आत्मा की शांती के लिए प्रार्थना की.
बॉलीवुड मल्टी स्टार फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने भी चैडविक के निधन पर शोक जताया.
RIP ✊🏽 https://t.co/knd83gtt2j
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) August 29, 2020
बॉलीवुड के खिलजी यानी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर चैडविक की मिलियन डॉलर स्माइल की फोटो को टूटे हुए दिल के इमोजी के साथ शेयर किया हैं.
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने चैडविक की फोटो शेयर कर भावुक होकर लेजेंड एक्टर का सन्मान करते हुए लिखा, "आप स्क्रीन पर बहुत ग्रेसफुली नजर आते थे. आप पिछले 4 साल से कैंसर की लड़ाई चुपचाप से लड़ रहे थे और इतनी वेदना में भी आप अपना काम कर रहे थे. ये जानने के बाद आपके लिए मेरे दिल में इज्जत और बढ़ गई है."
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) ने चैडविक की फोटो शेयर कर उनकी आत्मा की शांती के लिए प्रार्थना की.
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने भी अपने पसंदिता एक्टर के लिए शोक व्यक्त करते हुए चैडविक का फिल्म ब्लैक पैंथर के किरदार का फोटो शेयर किया.
इन सबके अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी, एक्ट्रेस भूमि पेडणेकर ने भी चैडविक को श्रद्धांजलि ट्वीटर के माध्यम से दी. बॉलीवुड स्टार्स ही नहीं बल्कि चैडविक के चाहने वाले उनको याद कर रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2020 01:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

