CarryMinati का नया सॉन्ग 'VARDAAN' रिलीज, यूट्यूब पर नंबर 1 पर कर रहा हैं ट्रेंड- देखें धमाकेदार वीडियो
पिछले साल यूट्यूब पर तहलका मचाने वाले यूट्यूबर कैरीमिनाटी उर्फ अजय नागर ने फिर से बड़ा धमाका किया हैं. कैरीमिनाटी अपना नया गाना 'वरदान' VARDAAN' को रिलीज किया है. उनके इस गाने को लोग लोग खूब पसंद कर रहे हैं. अजय नागर का यह धमाकेदार गाना इस समय यूट्यूब में नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा है.
पिछले साल यूट्यूब (YouTube) पर तहलका मचाने वाले यूट्यूबर कैरीमिनाटी (CarryMinati) उर्फ अजय नागर ने एक बाद फिर से धमाका किया हैं. कैरीमिनाटी अपना नया सॉन्ग 'वरदान' VARDAAN' को रिलीज किया है. उनके इस सॉन्ग को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. अजय नागर का यह धमाकेदार सॉन्ग इस समय यूट्यूब पर नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा है. उनका यह पूरा सॉन्ग उनके निजी जिंदगी पर आधारित है. इस सॉन्ग की खास बात ये है कि इसे खुद कैरीमिनाटी ने ही लिखा है. वहीं इस गाने में उनके बड़े भाई विली फ्रेंजी ने म्यूजिक दिया है.
कैरीमिनाटी के सॉन्ग का टाइटल वरदान है. वीडियो सॉन्ग में कैरीमिनाटी ने अपने करियर के सफर से युवाओं को सपनों को जीने की सलाह दी है. ‘पकड़ो मेरा हाथ, कूदो तुम ऊंचाई से’ और ‘लगी है चोट? वरदान है ना कोई सजा’ लाइन्स से कैरीमिनाटी यूथ्स को मोटिवेट करने से नहीं चूके हैं. जिसकी वजह से हर कोई उनका यह सॉन्ग सुनने के साथ ही देखना चाहता है जिसकी वजह से यूट्यूब पर यह तहलका मचा रहा हैं. यह भी पढ़े: YouTuber CarryMinati की चमकी किस्मत, अमिताभ बच्चन संग फिल्म MayDay में काम करने का मिला मौका
देखें कैरीमिनाटी का धमाकेदार सॉन्ग:
कैरीमिनाटी का यह धमाकेदार सॉन्ग यूट्यूब पर रविवार की शाम को रिलीज किया गया. सॉन्ग के रिलीज होने के बाद कुछ मिनट में ही 4.5 लाख व्यूज आ गए. वहीं कैरीमिनाटी के बारे में बात करे तो उनके यूट्यूब चैनल पर 28 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. उनके वीडियो रोस्टिंग पर बेस्ड होते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2021 07:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

