Bigg Boss 20: सलमान खान ने नए प्रोमो में दिया 'Tathas-Two' और 'Vardaan' ट्विस्ट का संकेत, जानें कब होगा शो का प्रीमियर
'बिग बॉस 20' का प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को होगा. डिजिटल-फर्स्ट रणनीति के तहत शो के नए एपिसोड पहले रात 9:00 बजे JioHotstar पर स्ट्रीम होंगे. इसके बाद रात 10:30 बजे Colors TV पर टेलीविजन प्रसारण किया जाएगा.
Bigg Boss 20: टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 20वें सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है. शो के होस्ट सलमान खान ने नए प्रोमो वीडियो में इस बार गेम में बड़े बदलाव का संकेत दिया है. मेकर्स ने इस सीजन की थीम 'Tathas-Two' रखी है, जो संस्कृत शब्द 'तथास्तु' और अंग्रेजी के 'Two' का दिलचस्प मेल है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार शो में जोड़ियों, डबल ट्विस्ट या नई रणनीतियों पर आधारित गेम देखने को मिल सकता है. Madhya Pradesh: सरकारी स्कूल में दिखाई गई रणवीर सिंह की 'A' सर्टिफिकेट फिल्म 'धुरंधर'; जांच शुरू, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत
सलमान खान ने दिया 'Vardaan' का संकेत
JioHotstar और Colors TV के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी प्रोमो में सलमान खान सफेद घोड़े के साथ शानदार अंदाज में एंट्री करते नजर आते हैं. इस दौरान वह अपनी सुपरहिट फिल्म 'करण अर्जुन' का जिक्र करते हुए कहते हैं,
"करण अर्जुन में जो हुआ था, अब बिग बॉस में फिर से होगा... Tathas-Two!"
प्रोमो में सलमान खान ने 'Vardaan' (वरदान) का भी जिक्र किया है, जिसने सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलों को जन्म दे दिया है.
‘बिग बॉस 20’ का प्रोमो देखें’:
View this post on Instagram
क्या हो सकता है 'Tathas-Two' ट्विस्ट?
प्रोमो सामने आने के बाद फैंस कई तरह के कयास लगा रहे हैं. माना जा रहा है कि इस बार.
कंटेस्टेंट्स जोड़ियों में घर में एंट्री कर सकते हैं.
डबल एलिमिनेशन या डबल ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं.
पुराने कंटेस्टेंट्स की वापसी हो सकती है.
कुछ फैंस ने तो शाहरुख खान के को-होस्ट बनने की भी अटकलें लगाई हैं, क्योंकि प्रोमो में 'करण अर्जुन' का जिक्र किया गया है.
हालांकि, सलमान खान ने आधिकारिक बयान में सिर्फ इतना कहा है कि इस बार पूरे सीजन का केंद्र एक बड़ा रहस्य होगा. उन्होंने दर्शकों से प्रोमो को ध्यान से दोबारा देखने की भी अपील की, ताकि उसमें छिपे संकेतों को समझा जा सके.
कौन-कौन हो सकते हैं कंटेस्टेंट?
हालांकि, मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक कंटेस्टेंट लिस्ट जारी नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई चर्चित हस्तियों से संपर्क किया गया है. इनमें.
माही विज
गीता बसरा
जन्नत जुबैर
सुनील पाल
शोविक चक्रवर्ती
अर्जुन बिजलानी
फैसल शेख
जैसे नाम शामिल बताए जा रहे हैं.
कब और कहां देखें Bigg Boss 20?
'बिग बॉस 20' का प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को होगा. डिजिटल-फर्स्ट रणनीति के तहत शो के नए एपिसोड पहले रात 9:00 बजे JioHotstar पर स्ट्रीम होंगे. इसके बाद रात 10:30 बजे Colors TV पर टेलीविजन प्रसारण किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2026 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

