बॉलीवुड

Cannes Film Festival 2019: दीपिका पादुकोण, कंगना रनौत और प्रियंका चोपड़ा ने बिखेरा अपनी खूबसूरत अदाओं का जलवा, देखें तस्वीरें

कंगना रनौत (Kangana Ranaut),दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 (Cannes Film Festival 2019) के रेड कारपेट की शोभा बढ़ाई है.

Cannes Film Festival 2019: दीपिका पादुकोण, कंगना रनौत और प्रियंका चोपड़ा ने बिखेरा अपनी खूबसूरत अदाओं का जलवा, देखें तस्वीरें
दीपिका पादुकोण, कंगना रनौत और प्रियंका चोपड़ा (Photo Credits: Instagram)

कंगना रनौत (Kangana Ranaut),दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka  Chopra) ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 (Cannes Film Festival 2019) के रेड कारपेट की शोभा  बढ़ाई है. तीनों एक्ट्रेस्स के लुक्स सामने आ चुके हैं. वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं. सोशल मीडिया पर दीपिका, कंगना और प्रियंका के  लुक्स जमकर वायरल हो रहे हैं. तीनों अभिनेत्रियों के लुक की खूब प्रशंसा की जा रही हैं. इस फेस्टिवल में तीनों अभिनेत्रियां अलग- अलग

ब्रैंड्स को रिप्रेजेंट करती हुई नजर आईं.

प्रियंका ने पहली बार कान्स फेस्टिवल के रेड कारपेट पर वॉक किया. दीपिका ने साल 2010 में पहली बार कान्स फेस्टिवल में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा था. एक नजर डालिए दीपिका, प्रियंका और कंगना के लुक्स पर:-

 

View this post on Instagram

 

Taaaaddaaaaa!!!🍾🥂 #Cannes2019 @lorealmakeup @lorealhair @lorealskin

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

यह भी पढ़ें:- Cannes Film Festival 2019: दीपिका पादुकोण का लुक आया सामने, देखें ये बेहद खूबसूरत तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

#PriyankaChopra just made her Cannes debut in a sparkling black gown. Link in bio for all the stunning photos. ✨✨✨

A post shared by ELLE Magazine (@elleusa) on

वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत जल्द ही फिल्म 'मेंटल है क्या' में नजर आएंगी. फिल्म में राजकुमार राव भी अहम भूमिका में है. एकता कपूर द्वारा निर्मित यह फिल्म 26 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. प्रियंका चोपड़ा को फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में देखा  जाएगा. फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी अहम रोल में हैं. दीपिका जल्द ही फिल्म 'छपाक' में नजर आएंगी. मेघना गुलजार फिल्म का निर्देशन कर रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2019 12:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).