Bunty Aur Babli 2: 'बंटी और बबली 2' कास्ट ने पूरी की डबिंग
अभिनेता सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुवेर्दी और नवोदित कलाकार शारवरी ने आगामी फिल्म 'बंटी और बबली 2' के लिए डबिंग पूरी कर ली है. निर्देशक वरुण वी. शर्मा ने कहा, "सभी कलाकारों ने फिल्म के लिए डबिंग पूरा कर लिया है.
अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan), रानी मुखर्जी (Rani Mukerji), सिद्धांत चतुवेर्दी (Siddhant Chaturvedi) और नवोदित कलाकार शारवरी ने आगामी फिल्म 'बंटी और बबली 2' के लिए डबिंग पूरी कर ली है. निर्देशक वरुण वी. शर्मा ने कहा, "सभी कलाकारों ने फिल्म के लिए डबिंग पूरा कर लिया है. 'बंटी और बबली 2' (Bunty Aur Babli 2) गुदगुदाने वाला बड़े पर्दे का मनोरंजक फिल्म है और हम दर्शकों को अपनी फिल्म दिखाने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं."
'बंटी और बबली 2' में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी फिर से एक बार साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने 'हम तुम' और 'ता रा रम पम' जैसी फिल्मों में एक साथ अभिनय किया है. सिद्धांत ने आईएएनएस को पहले दिए साक्षात्कार में बताया था कि वह 'बंटी और बबली 2' का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हैं. यह भी पढ़े: Bunty Aur Babli 2: फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ के गाने की शूटिंग हुई पूरी
उन्होंने कहा था, "मैं लोगों द्वारा इसे देखने को लेकर उत्साहित हूं. मुझे लगता है कि इस महामारी के बाद इस फिल्म के साथ सब ठीक हो जाएगा. यह एक पारिवारिक मनोरंजन है. यह एक बेहतरीन फिल्म है. मुझे इसकी शूटिंग करने में बहुत मजा आया, और इतने कठिन और काले समय के बाद लोगों को कुछ बहुत ही हल्का और मजेदार कंटेंट चाहिए. मैं वास्तव में इस फिल्म को लेकर उत्साहित हूं."
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2020 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

