बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के पसंदीदा Yauatcha रेस्टोरेंट के कर्मचारी को हुआ कोरोना वायरस, अस्थाई रूप से बंद की सेवाएं
ये रेस्टोरेंट चाइनीज फ़ूड के लिए मशहूर है और बीते कुछ समय से खाने की होम डिलीवरी कर रहा था. ये रेस्टोरेंट बॉलीवुड स्टार्स के बीच भी काफी लोकप्रिय है. अक्सर ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन , संजय दत्त-मान्यता दत्त समेत कई सारे सेलिब्रिटीज को यहां डिनर पार्टी पर स्पॉट किया जाता है.
मुंबई के बांद्रा कुर्ला काम्प्लेक्स स्थित पॉपुलर Yauatcha रेस्टोरेंट का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव (Coronavirus Positive) पाया गया है. इसके चलते रेस्टोरेंट ने अपने खाने को होम डिलीवरी समेत अन्य सेवाएं अस्थाई रूप से बंद कर दी है. बताया जा रहा है कि 16 मई को इस बात का खुलासा हुआ कि इसका एक स्टाफ मेंबर कोरोना से संक्रमित है. इसके बाद रेस्टोरेंट ने स्वयं अपने सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट पोस्ट करके अपने ग्राहकों को इसकी जानकारी दी.
इसी के साथ उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों ने भी उनसे पिछले 14 दिनों में खाना ऑर्डर करवाया है वो कृपया अपने सेहत की जांच जरूर करवाएं. इसी के साथ उन्होंने बताया कि उनके रेस्टोरेंट का अन्य कोई भी टीम मेंबर कोरोना पॉजिटिव नहीं है.
अपना स्टेटमेंट पोस्ट करते हुए टीम के ए हॉस्पिटैलिटी ने लिखा, "सभी तरह की साफ-सफाई और सुरक्षा को मद्देनजर रखने के बावजूद हमें इस बात का दुख है कि हमारा एक कर्मचारी 16 मई को कोरोना पॉजिटिव पाया गया. इसलिए हमारा सेंट्रल किचन साफ-सफाई के लिए बंद रहेगा और हमारी टीम आइसोलेशन (Isolation) में है.
आपको बता दें कि ये रेस्टोरेंट चाइनीज फ़ूड के लिए मशहूर है और बीते कुछ समय से खाने की होम डिलीवरी कर रहा था. ये रेस्टोरेंट बॉलीवुड स्टार्स के बीच भी काफी लोकप्रिय है. अक्सर ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन (Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan), संजय दत्त-मान्यता दत्त (Sanjay Dutt- Manayat Dutt) समेत कई सारे सेलिब्रिटीज को यहां डिनर पार्टी पर स्पॉट किया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2020 01:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

