बिपाशा बसु ने शादी की चौथी सालगिरह पर पति करण सिंह ग्रोवर संग शेयर किया ये बेहद रोमंटिक Video
बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर आज अपनी शादी की चौथी सालगिरह मना रहे हैं. इस खास मौके पर बिपाशा ने अपने पति करण के साथ अपना बेहद ही रोमांटिक वीडियो शेयर किया है जिसे पोस्ट करते हुए उन्होंने बेहद प्यारभरे अंदाज में उन्हें बधाई दी है. बिपाशा ने कहा कि वो खुशनसीब हैं कि उन्हें करण जैसा प्रेम करने वाला व्यक्ति मिला है.
बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) आज अपनी शादी की चौथी सालगिरह (Marriage Anniversary) मना रहे हैं. इस खास मौके पर बिपाशा ने अपने पति करण के साथ अपना बेहद ही रोमांटिक वीडियो शेयर किया है जिसे पोस्ट करते हुए उन्होंने बेहद प्यारभरे अंदाज में उन्हें बधाई दी है. बिपाशा ने कहा कि वो खुशनसीब हैं कि उन्हें करण जैसा प्रेम करने वाला व्यक्ति मिला है.
बिपाशा ने अपने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो को पोस्ट करते हुए बिपाशा ने लिखा, "प्रेम से बढ़कर कोई भावना नहीं होती. किसी भावना में प्रेम से ज्यादा ताकत नहीं होती है. मैं खुशनसीब हूं कि मुझे ऐसा व्यक्ति मिला है जिससे मैं हर दिन और भी ज्यादा प्रेम करती हूं. हर दिन हम नई खुशियां ढूंढते हैं जो हमें विनम्रता से भर देती है. हमारा धैर्य अब प्रेम, सकारात्मकता, विश्वास, जादू और विनम्रता है. हर दिन का जश्न मनाओं और अपनी जिंदगी के लिए शुक्रगुजार रहकर हर दिन को सेलिब्रेट करो. आज हमारी की शादी की चौथी सालगिरह है. वक्त कब बीत जाता है पता ही नहीं चलता इसलिए हर पल से यादें बनों और अच्छी चीजों को पकड़कर रखो. आप सभी के प्रेम और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद."
इसी के साथ बिपाशा ने उस प्यारभरे मैसेज को भी शेयर किया है जिसे उनेक पति करण ने उनके लिए लिखा था. बिपाशा ने लिखा, "आज सुबह की शुरुआत इस मैसेज के साथ हुई, हैप्पी एनिवर्सरी लव." ये भी पढ़ें: बिपाशा बसु पति करण सिंह ग्रोवर के लिए बना रही हैं बेसन के लड्डू, शादी की सालगिरह को लेकर चल रही है तैयारी
इस मैसेज ने करण ने लिखा था, "तुम मेरे जीवन से सभी अंधकार को हटाकार मेरे दुखों का अंत कर दिया. तुमने मेरे साथ मुश्किल सफर तय किया. मैं तुमसे बेहद प्रेम करता हूं और हर जन्म में करता रहूंगा. तुम मेरे दोस्त, मेरे प्रेमी और मेरे सोलमेट हो."
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2020 08:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

