बॉलीवुड

COVID-19: सुष्मिता सेन ने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ किया रोमांटिक वर्क आउट, देखें Photos

ष्मिता सेन बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो बदलते वक्त के साथ भी दिन ब दिन जवान आती हैं. बॉलीवुड में लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन करने वाली सुष्मिता इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल और अपने परिवार के साथ अपने घर पर वक्त बिता रही हैं.

COVID-19: सुष्मिता सेन ने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ किया रोमांटिक वर्क आउट, देखें Photos
सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल (Photo Credits: Instagram)

COVID-19: सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो बदलते वक्त के साथ भी दिन ब दिन जवान आती हैं. बॉलीवुड में लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन करने वाली सुष्मिता इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल और अपने परिवार के साथ अपने घर पर वक्त बिता रही हैं. कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण देशभर में जारी किये आगे लॉक डाउन (Lock Down) के आदेश के बाद ये सभी अपने घर पर मौजूद हैं. ऐसे में सुष्मिता अपने इस फ्री टाइम का इस्तेमाल कसरत करने में कर रही हैं.

सुष्मिता इस समय का भरपूर उपयोग करते हुए अपने फैंस को फिटनेस गोल्स दे रही हैं. सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम पर बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल (Rohman Shawl) के साथ अपनी फोटोज पोस्ट की है जिसमें वो उनके साथ अपने हॉट अंदाज में योग करती हुई नजर आ रही हैं. ये भी पढ़ें: COVID-19: सुष्मिता सेन ने बताई कोरोना वायरस की ये दवाई, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करके दी बड़ी जानकारी

सुष्मिता ने अपनी फोटोज को पोस्ट करके लिखा, "मुश्किल वक्त ज्यादा समय तक नहीं टिकते हैं. लेकिन मुश्किल लोग जरूर टिकते हैं. अपने जीवन के प्रति समर्पित रहना आपको सशक्त करता है. हम सबही को कभी न कभी सर्विस की जरूरत पड़ेगी. इसलिए समझदारी इसमें है कि हम मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत रहें हर बुराइयों की तरफ जब जिंदगी कठिन लगे. आपक सभी को प्रेम और स्वस्थ होने की उर्जा मिले."

ये भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड की बाहों में नजर आईं सुष्मिता सेन, पोस्ट की ये हॉट इंटिमेट फोटोज

गौरतलब है कि सुष्मिता इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ अपनी नजदीकियों को लेकर अक्सर मीडिया में चर्चा का विषय बनी रहती हैं. इनके कई सारे फोटोज भी सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2020 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).