बॉलीवुड

Disha Patani ने हैरतंगेज स्टाइल में मारी बेक फ्लिप, स्टंटबाजी का Video हुआ Viral

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' हाल ही में रिलीज हुई. फिल्म में दिशा अपने ग्लैमरस और हॉट अंदाज में नजर आईं. फिल्म में अपने काम के लिए प्रशंसा बटोर रही दिशा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रीय हैं जहां वो अपने कई सारे दिलचस्प कंटेंट शेयर करती रहती हैं.

Disha Patani ने हैरतंगेज स्टाइल में मारी बेक फ्लिप, स्टंटबाजी का Video हुआ Viral
दिशा पटानी (Photo Credits: Instagram)

Disha Patani Stunt Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' हाल ही में रिलीज हुई. फिल्म में दिशा अपने ग्लैमरस और हॉट अंदाज में नजर आईं. फिल्म में अपने काम के लिए प्रशंसा बटोर रही दिशा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रीय हैं जहां वो अपने कई सारे दिलचस्प कंटेंट शेयर करती रहती हैं. आज एक्ट्रेस ने अपना एक हैरतंगेज वीडियो पोस्ट कर अपनी फिटनेस का नमूना पेश किया है.

एक्ट्रेस ने आज इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बैक फ्लिप मारती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "काश ये बटर की तरह महसूस होता." वीडियो को देखने के बाद निर्देशक पुनीत मल्होत्रा ने भी इसपर अपनी हैरानी जताई है.

ये भी पढ़ें: Disha Patani Workout Video: दिशा पटानी ने जिम में बहाए पसीने, वर्कआउट वीडियो किया शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani)

ब्लैक शौर्ट्स और वाइट टी-शर्ट पहनी हुईं दिशा पटानी अपने बेहद कॉन्फिडेंट अंदाज में यहां ये कारनामा करती हुई नजर आ रही हैं. स्टाइल होआ आया फिटनेस, दिशा इन सभी चीजों में अव्वल है. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस कमेंट कर यही कह रहे हैं और उनकी प्रशंसा कर रहे हैं.

बात करें वर्कफ्रंट की तो दिशा जल्द ही फिल्म 'एक विलन रिटर्न्स' में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया के साथ नजर आएंगी. इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2021 12:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).