बॉलीवुड

देखें नेहा धूपिया और अंगद बेदी की बेटी मेहर की पहली तस्वीर, दादा बिशन सिंह बेदी ने की शेयर

नेहा धूपिया ने 18 नवंबर को बेटी को जन्म दिया था. अब नेहा धूपिया और अंगद बेदी की बेटी की पहली तस्वीर सामने आ चुकी है.

देखें नेहा धूपिया और अंगद बेदी की बेटी मेहर की पहली तस्वीर, दादा बिशन सिंह बेदी ने की शेयर
अंगद बेदी, नेहा धूपिया और मेहर धूपिया बेदी (Photo Credits: Yogen Shah and Twitter)

नेहा धूपिया ने 18 नवंबर को बेटी को जन्म दिया था. अब नेहा धूपिया और अंगद बेदी की बेटी की पहली तस्वीर सामने आ चुकी है. मंगलवार को नेहा ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया था कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम मेहर रखा है. उन्होंने फोटो को कैप्शन दिया था कि, " मेहर धूपिया बेदी दुनिया को हेलो कह रही है." नेहा द्वारा शेयर की गई तस्वीर में मेहरा का चेहरा नहीं दिख रहा था लेकिन अंगद बेदी के पिता बिशन सिंह बेदी ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर मेहर की एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में मेहरा का चेहरा भी साफ दिख रहा है और वह काफी क्यूट भी लग रही हैं.

बिशन सिंह बेदी ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि, "मेहर, तुम अपने दादा-दादी और नाना-नानी के लिए एक और लाइफलाइन हो. हम सब पर गुरु जी की 'मेहर' बनी हुई है . भगवान का आशीर्वाद तुम पर बना रहें. इस सफर में तुम्हारा स्वागत है."

यह भी पढ़ें:-  नेहा धूपिया ने दिखाई अपनी बेबी गर्ल की पहली झलक, छोटी गुड़िया का रखा ये खूबसूरत नाम

बता दें कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी की थी. उनकी शादी की खबर ने सबको सरप्राइज कर दिया था क्योंकि शादी से पहले दोनों ने इस बारे में कोई भी घोषणा नहीं की थी. शादी के बाद अंगद और नेहा ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर की थी. फोटोज में वे मंडप में बैठे हुए नजर आ रहे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2018 11:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).